ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मनोरंजन

बिग बॉस के घर में हुई छोटे भाईजान यानी अब्दु रोजिक की धमाकेदार एंट्री

‘बिग बॉस 16’ का बीता एपिसोड बहुत से लोगों के लिए खास रहा है। पिछले एपिसोड में छोटे भाईजान यानी अब्दु रोजिक की घर में एंट्री ने उनके फैंस और घरवालों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। लेकिन इस बार अब्दु बीबी हाउस में एक अलग तेवर के साथ पहुंचे थे, जिससे साजिद खान और निमृत कौर अहलूवालिया नाखुश थे। अब्दु रोजिक इस बार साजिद और निमृत को किनारा करके शिव ठाकरे और एमसी स्टैन के साथ समय बिताते दिख रहे थे। वहीं अब शो के आगामी एपिसोड में निमृत कैप्टन रूम में श्रीजिता से अब्दु के बारे में बात करती दिखाई देंगी।

दरअसल, बिग बॉस 16 से एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें निमृत श्रीजिता डे से अब्दु रोजिक के बारे में कंप्लेंट करती नजर आ रही हैं। कमाल की बात तो यह है कि श्रीजिता भी निमृत की हां में हां मिलाती दिखाई दे रही हैं। निमृत फिर कहती हैं कि उन्होंने अपना दोस्त खो दिया है। इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में आने का आदेश देते हैं। जब सभी इकट्ठा हो जाते हैं तो वह उनसे पूछते हैं कहते हैं कि अपने पालतू जानवर को कौन-कौन याद कर रहा है? बिग बॉस के इस सवाल पर  टीना, शालीन, निमृत, विकास और सौंदर्या चिल्लाते हुए अपना हाथ उठा देते हैं।

इसके आगे देखने को मिलता है कि बिग बॉस कहते हैं कि वह उनकी यह इच्छा पूरी करेंगे, जिसे सुन सभी चौंक जाते हैं। जहां सभी को लग रहा था कि बिग बॉस उन्हें उनके पालतू जानवरों से मिलाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और घर में एक नए सदस्य की एंट्री होती है। यह कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता था, जिसका नाम माहिम है। माहिम के घर में एंट्री लेते ही सभी कंटेस्टेंट्स जोर-जोर से चीखने लग जाते हैं। फिर कुछ देर बाद उसके साथ खेलते दिखाई देते हैं। इस प्रोमो में इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन की झलक भी देखने को मिली है। नॉमिनेशन टास्क में घरवालों के सामने दो ऑप्शन हैं उन्हें या तो राशन चुनना होगा या फिर नॉमिनेशन। इस टास्क के दौरान निमृत और प्रियंका एक-दूसरे को नॉमिनेट करती हैं। इसके साथ ही टीना सुंबुल को नॉमिनेट करती हैं।

इतना सब होने के बाद प्रोमो के आखिर में सुंबुलऔर विकास के बीच जमकर घमासान देखने को मिलता है।  दोनों एक-दूसरे को काफी कुछ कहते भी हैं। इसके बाद बिग बॉस कहते हैं, काफी देर हो गई है और आप तीनों एक फैसले पर नहीं पहुंच पाए हैं इसलिए यह राशन घरवालों को नहीं मिलेगा। यह सुनते ही बाकी घरवाले गुस्सा हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button