ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

 पप्पू कहने वालों पर गुस्सा नहीं आता पहले मेरी दादी को भी कहा गया था गूंगी गुड़िया : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद को पप्पू कहने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा मुझे ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता यह प्रोपेगेंडा कैंपेन का हिस्सा है। उन्होंने कहा यह उन लोगों के दिलों में क्या है इसे दिखाता है। उनके दिल में डर है। वे परेशान और नाखुश हैं। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने अपनी दादी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को भी आयरन लेडी कहे जाने से पहले गूंगी गुड़िया कहा जाता था।

राहुल गांधी ने कहा कि आज जो लोग मुझे दिन-रात कोसते रहते हैं वही लोग उन्हें गूंगी गुड़िया कहते थे जो बाद के दिनों में अचानक आयरन लेडी बन गई थीं। सच तो यह है कि वह हमेशा आयरन लेडी ही थीं।

राहुल गांधी ने कहा मैं कोई भी नाम लेने वालों का स्वागत करता हूं। मुझे अच्छा लगता है। कृपया मेरा नाम ज्यादा से ज्यादा लीजिए। राहुल गांधी से यह बातचीत भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही उस समय लिया गया जब वह मुंबई में थे। राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसी भी बात की चिंता नहीं करता। आप जो चाहें मुझे कह सकते हैं। मैं उससे परेशान नहीं होता।

इंटरव्यू में इंदिरा गांधी के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा उन्हें आयरन लेडी कहने से पहले गूंगी गुड़िया कहा जाता था। वही लोग जो आज मुझ पर हमले करते हैं उन्हें गूंगी गुड़िया कहते थे। फिर अचानक वह गूंगी गुड़िया आयरल लेडी बन गई थी। अपनी दादी को याद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह मेरी जिंदगी का प्यार थीं और मेरी दूसरी मां थीं। क्या आप दादी जैसे गुण चाहते हैं? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह दिलचस्प सवाल है। मेरी मां और दादी दोनों के गुणों को मैं अपनाना चाहता हूं और यह अच्छा है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु से चली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब दिल्ली आ पहुंची है। 24 दिसंबर को विराम के बाद 3 जनवरी से इस यात्रा की फिर शुरुआत होगी। यह यात्रा अब यूपी के एक हिस्से में जाएगी और उसके बाद हरियाणा पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए निकलेगी।  खबर है कि जम्मू कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी कांग्रेस की यात्रा में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button