ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
उत्तरप्रदेश

सीएमडी एनसीएल ने जयंत सीएचपी के ट्रायल रन को दिखाई हरी झंडी

मंगलवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के सीएमडी श्री भोला सिंह ने कंपनी की मेगा परियोजना जयंत में बन रहे 15 मिलियन टन वार्षिक क्षमता के नए सीएचपी-साइलो के ट्रायल रन की शुरुआत की । सीएचपी के ट्रायल रन के दौरान 5 मिलियन टन क्षमता के वेस्ट सेक्शन की शुरुआत करते हुए सफलतापूर्वक रेक लोडिंग की गई।

इस सीएचपी के बन जाने से कंपनी प्रतिदिन रेलवे के माध्यम से 7 तथा एमजीआर के माध्यम से 5 अधिक रेक भेज सकेगी । इससे रेलवे के माध्यम से 10 तथा एमजीआर के माध्यम से 5 मिलियन टन अतिरिक्त कोयला पर्यावरण अनुकूल माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा ।

कार्यक्रम के दौरान सीएमडी एनसीएल श्री भोला सिंह, निदेशक(कार्मिक) श्री मनीष कुमार, निदेशक(वित्त) श्री रजनीश नारायण, महाप्रबंधक, जयंत श्री बिपिन कुमार, सीएमडी के तक. सचिव, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, रेलवे एवं सीएचपी का निर्माण कर रही कंपनी के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे ।

वर्तमान समय में जयंत क्षेत्र के सीएचपी की प्रेषण क्षमता 10 मिलियन टन है । यह निर्माणाधीन सीएचपी-साइलो एनसीएल की 9 एफएमसी परियोजनाओं में से एक है जिसका आगामी मार्च तक परिचालित होने का उम्मीद है । इससे पूर्व कृष्णशिला सीएचपी व ब्लॉक बी रेलवे साइडिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है । यह सीएचपी कंपनी के वर्ष 2023-24 में हरित माध्यम से 130 मिलियन टन कोयला उत्पादन व प्रेषण का लक्ष्य पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा |

गौरतलब है कि एनसीएल 9 फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी(एफ़एमसी) परियोजनाओं के निर्माण पर लगभग 3 हज़ार करोड़ से अधिक धनराशि का पूँजी निवेश कर रही है । इन पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं के पूर्ण होने से सड़क मार्ग से कोयला परिवहन न्यूनतम हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button