ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
देश

भारतीय सेना ने पहली 3डी-प्रिंटेड आवासीय इकाई का उद्घाटन किया

गांधीनगर, भारतीय सेना ने अपने जवानों के लिए अहमदाबाद छावनी में पहली 3डी-प्रिंटेड आवासीय इकाई का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 3डी प्रिंटिंग प्रौद्योगिकी में जटिल सॉफ्टवेयर और एक रोबोटिक इकाई का इस्तेमाल होता हैं जो एक डिजिटल मॉडल से विभिन्न स्तरों के माध्यम से कोई ढांचा बनाने में मददगार होती है। मंत्रालय ने कहा ‘‘भारतीय सेना ने अहमदाबाद छावनी में अपने जवानों के लिए 28 दिसंबर को अपनी पहली 3डी-प्रिंटेड आवासीय इकाई का उद्घाटन किया। सेना ने बयान में कहा आवासीय इकाई का निर्माण सैन्य आभियांत्रिकी सेवा (एमईएस) ने अत्याधुनिक 3डी त्वरित निर्माण प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए मीकॉब प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर किया है। अधिकारियों ने बताया कि 71 वर्ग मीटर क्षेत्र में आवासीय इकाई का निर्माण कार्य 3डी प्रिंटेड नींव दीवारों और स्लैब का इस्तेमाल कर केवल 12 सप्ताह में पूरा किया गया जिसमें गैराज भी शामिल है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा ‘‘आपदा रोधी ढांचे के निर्माण में जोन-3 संबंधी भूकंप रोधी नियमों और हरित भवन निर्माण नियमों का पालन हुआ है। 3डी प्रिंटेड भवन आधुनिक समय में त्वरित निर्माण प्रयासों का प्रतीक हैं जो सशस्त्र बलों के कर्मियों की बढ़ती आवास जरूरतों को पूरा करेगा। यह संरचना ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने की सेना की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। बयान के अनुसार अहमदाबाद स्थित सेना के गोल्डन कतार विभाग ने परियोजना के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई है।
सूत्रों ने कहा था कि सेना ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर आधुनिक 3डी प्रिंटिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए ‘स्थायी रक्षात्मक ढांचों के निर्माण की परिकल्पना की है। यह कदम रक्षा तैयारियों को उन्नत करने के साथ ही समय बचाने वाला भी होगा।

Related Articles

Back to top button