ब्रेकिंग
अब सिर्फ चेहरा नहीं, रणनीतिकार भी": नए साल में कांग्रेस का पावर बैलेंस बदलेगा, प्रियंका गांधी के पास... आलीशान लाइफस्टाइल और काली कमाई": करोड़ों की गाड़ियां, महंगी शराब और फर्जीवाड़ा; कॉल सेंटर घोटाले का ... दोषी पर सजा नहीं": पत्नी ने पति पर किया तलवार से वार, फिर भी कोर्ट ने क्यों दी रिहा करने की मोहलत? महायुति में 'सीट शेयरिंग' का खेल: 200 सीटों पर बनी बात, बाकी 27 पर फडणवीस और शिंदे करेंगे आखिरी फैसल... NCR वालों ने ली राहत की सांस: AQI में सुधार के बाद CAQM का बड़ा फैसला, निर्माण कार्यों और भारी वाहनों... कब्जा करने वालों की खैर नहीं": यूपी विधानसभा में सीएम योगी की दहाड़— 'गरीब की जमीन पर हाथ डाला तो बु... भक्ति के सफर का दुखद अंत: उज्जैन से लौट रहे परिवार पर पलटा मौत का कंटेनर, कोटा के पास दो जिंदगियां ख... बलात्कारी आजाद, न्याय शर्मसार": हाई कोर्ट के फैसले पर पीड़िता का प्रहार, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी आ... खाकी के साये में खूनी खेल: पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर पर अंधाधुंध फायरिंग, हरिद्वार में मचा हड़कंप बलात्कारी को जमानत, डर में पीड़िता… कुलदीप सिंह सेंगर की बेल पर भड़के राहुल गांधी
दिल्ली/NCR

कश्मीर समस्या के लिए देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार : भाजपा

नई दिल्ली । भाजपा ने कश्मीर समस्या के लिए जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि उनके कारण ही कश्मीर टूट गया और 1948 में कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान को चला गया। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कश्मीर समस्या के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हुए इससे जुड़े घटनाक्रम के वर्णन को तारीख अनुसार शेयर करते हुए लिखा नेहरू कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले गए जिसकी वजह से कश्मीर टूट गया।

भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का असली चरित्र ही भारत को तोड़ने का रहा है। भाजपा ने कश्मीर समस्या से जुड़े एक पोस्टर को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर के साथ यह लिखा गया है कि 22 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तानी सेना के समर्थन से कबायलियों ने जम्मू कश्मीर पर आक्रमण किया। संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप के बाद 31 दिसंबर 1948 को संघर्ष विराम लागू हुआ जिसकी वजह से कश्मीर का एक तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के पास चला गया।
भाजपा ने कहा कि इनकी वजह से 1 जनवरी 1949 को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर अस्तित्व में आया। कांग्रेस ने 17 अक्टूबर 1949 को अनुच्छेद-370 को भारतीय संविधान का हिस्सा बना दिया।

Related Articles

Back to top button