ब्रेकिंग
जबलपुर के होटल वेलकम में हुआ ब्लास्ट, युवती की मौत ,7 लोग झुलसे मप्र गुजरात राजस्थान की ओर से गुना की इल्हाना खेलेंगी जूडो नेशनल चैंपियनशिप अनूपपुर में पार्किंग विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, जानिए पूरा मामला बैतूल में चौकी की सीढ़ियों से गिरे हेड कांस्टेबल,अस्पताल में हुई मौत 9 लाख रुपए को लेकर NCP नेता की हत्या! पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार हिन्दू को दे दिया मुस्लिम महिला का शव, पता चला तो…परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में काटा बवाल यूपी का अनोखा गांव… जहां लहसुन-प्याज, सिगरेट, तंबाकू नहीं खाते लोग, गिनीज बुक में दर्ज है नाम मसाले के नाम पर जहर की सप्लाई! कई कंपनियों के मसालों में मिले कीटनाशक, सैंपल टेस्टिंग में सामने आया ... रायबरेली की जेल में रहेगा अमेठी हत्याकांड का आरोपी, क्यों किया गया शिफ्ट? महंगे शौक के लिए पति-पत्नी बन गए कर्जदार, चुकाने के लिए करने लगे लूट; पुलिस को बताई पूरी कहानी

मां के सामने बेटी ने की आत्महत्या की कोशिश, हाईटेंशन तारों के ऊपर फुटओवर ब्रिज पर लटकी, रेलवे अधिकारियों ने ऐसे बचाई जान

लुधियाना। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह मां के सामने 15 साल की बेटी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। वह हाईटेंशन तारों के ऊपर फुटओवर ब्रिज पर लटकी मिली।

मां ने लड़की को लटका देखकर बचाने की गुहार लगाई। रेलवे अधिकारियों ने लड़की को उतारने की कोशिश की, लेकिन वह एक छोर से दूसरे छोर पर जाकर उनसे बचती रही। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

जीआरपी के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से परेशान थी। उसकी सहेली से पूछताछ में पता चला कि वह घर से रेलवे स्टेशन जाने का कहकर निकली थी। सहेली के पूछे जाने पर उसने कुछ नहीं बताया था। सहली ने मां को बताया, तो वह रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

मां व लड़की घरों में करते हैं काम

मां व लड़की दूसरों के घरों में जाकर काम करते हैं। मां जानकारी मिलने पर तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंची। उसने लड़की को लटका देखा तो कलेजा बाहर आ गया। उसने रेलवे के अधिकारियों ने बचाने की गुहार लगाई। इस बीच अधिकारियों ने तुरंत पावर कनेक्शन को बंद कर दी। आरपीएफ और जीआरपी कर्मचारियों ने लड़की को बचाने की कोशिश शुरू कर दी।

सीढ़ी लगाकर किया रेस्क्यू

आरपीएफ और जीआरपी कर्मचारी जब भी लड़की की ओर बढ़ते, तो वह अपने आपको उनसे दूर कर लेती। उसके बाद सीढ़ी लगाकर लड़की के पास पहुंचा गया और उसको नीचे उतारा गया। लड़की की हालत को देखकर उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई है।

बेटी ने कभी नहीं बताई समस्या

मां ने कहा कि बेटी एक महीने पहले ही गांव से यहां आई है। उसको देखकर कभी नहीं लगा कि कोई समस्या है। उसने भी कभी नहीं बताया कि वह किसी परेशानी से जूझ रही है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा है। हम लोगों के बीच में भी कोई समस्या नहीं है।

जबलपुर के होटल वेलकम में हुआ ब्लास्ट, युवती की मौत ,7 लोग झुलसे     |     मप्र गुजरात राजस्थान की ओर से गुना की इल्हाना खेलेंगी जूडो नेशनल चैंपियनशिप     |     अनूपपुर में पार्किंग विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, जानिए पूरा मामला     |     बैतूल में चौकी की सीढ़ियों से गिरे हेड कांस्टेबल,अस्पताल में हुई मौत     |     9 लाख रुपए को लेकर NCP नेता की हत्या! पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     हिन्दू को दे दिया मुस्लिम महिला का शव, पता चला तो…परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में काटा बवाल     |     यूपी का अनोखा गांव… जहां लहसुन-प्याज, सिगरेट, तंबाकू नहीं खाते लोग, गिनीज बुक में दर्ज है नाम     |     मसाले के नाम पर जहर की सप्लाई! कई कंपनियों के मसालों में मिले कीटनाशक, सैंपल टेस्टिंग में सामने आया सच     |     रायबरेली की जेल में रहेगा अमेठी हत्याकांड का आरोपी, क्यों किया गया शिफ्ट?     |     महंगे शौक के लिए पति-पत्नी बन गए कर्जदार, चुकाने के लिए करने लगे लूट; पुलिस को बताई पूरी कहानी     |