ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

सावधान! देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में आए 243 नए मामले, 1 की मौत

भारत में कोविड-19 के 243 नए मामले आए हैं जिससे कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई है। वहीं, उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 3,609 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़े अनुसार, संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,78,158 हो गई और पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,699 हो गई। मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत रही जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत रही।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,13,080 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 57 की वृद्धि हुई है। रोग से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,43,850 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत पर बनी हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.09 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Related Articles

Back to top button