ब्रेकिंग
अमृतसर में बॉर्डर पार ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन, 160 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार पठानकोट में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल, पेन और कंप्यूटर बंद रखकर जताया रोष— पांच द... नूरपुरबेदी के युवक की चमकी किस्मत, महज 140 रुपए की लॉटरी टिकट से जीता 1 लाख रुपए का बंपर इनाम पंजाब PCS परीक्षा परिणाम में धांधली पर तरुण चुघ का भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला, CBI जांच की मांग अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर गृह मंत्री अमित शाह करेंगे लंच, मनोहर लाल और राव इंद्रजीत सिंह समेत कई दिग... हरियाणा के अंबाला छावनी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा, जनसभा के दौरान मंत्री अनिल विज के ... फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में फर्जी विजिलेंस अधिकारी गिरफ्तार, सीएमओ को नौकरी से हटाने की दी थी... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना स्टेशन पर मुख्यमंत्री और मंत... पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ...
मनोरंजन

शीजान खान की आज फिर से कोर्ट में पेशी, पुलिस ने अदालत से की रिमांड बढ़ाने की मांग

टीवी एक्ट्रेस और शो ‘अली बाबा फेम’ तुनिशा शर्मा का निधन 24 दिसंबर को हुआ। उनकी मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है, लेकिन पुलिस की तहकीकात अब भी जारी है। तुनिशा की मां ने उनके को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। अब यह खबर सामने आ रही है कि 28 दिसंबर को शीजान की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है। ऐसे में पुलिस अदालत से शीजान की रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी। अब देखना यह है कि क्या अदालत शीजान के खिलाफ पुलिस की इस मांग को मान लेती है। बता दें कि इस मामले में पुलिस कुल 18 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

तुनिशा शर्मा मौत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और रोजाना नए बयान जारी किए जा रहे हैं। शीजान खान पुलिस की गिरफ्त में हैं, लेकिन केस किसी नतीजे पर पहुंचता नहीं दिख रहा है। वहीं, तुनिशा का परिवार अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग पर अड़ा हुआ है। एक इंटरव्यू में तुनिशा के अंकल पवन शर्मा ने अभिनेत्री को लाल जोड़े में विदा करने की वजह बताई। साथ ही, इस मामले में लव जिहाद का शक भी जताया। हालांकि, पुलिस ने इस एंगल को पूरी तरह खारिज कर चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले थे। चार-पांच डॉक्टरों की मौजूदगी में तुनिशा का पोस्टमॉर्टम हुआ था और उसकी वीडियोग्राफी भी की गई थी। तुनिशा की मौत के बाद उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाह भी उड़ी थी, जिसे पुलिस ने सिरे से नकार दिया था।

 

Related Articles

Back to top button