ब्रेकिंग
UP Weather Tragedy: यूपी में आंधी-बारिश का तांडव, 24 घंटे में 24 मौतें; अगले 48 घंटों के लिए फिर अलर... Kanpur Lamborghini Case: पुलिस ने दाखिल की 180 पन्नों की चार्जशीट; हादसे के वक्त शिवम ही चला रहा था ... BSP Election Results: आकाश आनंद का नहीं चला जादू; 3 राज्यों में फिर खाली हाथ रही बसपा, वोट शेयर में ... Saharanpur News: रिश्वत लेते राज्य कर अधिकारी गिरफ्तार; पहले लिए 3 लाख, फिर मांग रहा था मंथली Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार; यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, जानें एमपी-राजस्था... Tamil Nadu Election Results 2026: 1 वोट से हार गए मंत्री पेरियाकरुपन्न; टीवीके के श्रीनिवास सेतुपति ... Bengal Election 2026: SIR में 91 लाख नाम कटने का किसे हुआ फायदा? उन 20 सीटों का रिजल्ट जहाँ हुई सबसे... Bengal Election 2026: राजारहाट न्यू टाउन सीट पर 24 घंटे बाद भी सस्पेंस; TMC-BJP में कांटे की टक्कर, ... Bengal Election 2026: बंगाल में BJP की आंधी; मुस्लिम और महिला विधायकों की संख्या घटी, जानिए क्या है ... पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
मध्यप्रदेश

पटना के मनेर में मवेशी का चारा लेकर जा रही नाव नदी में पलटी, 14 मजदूर डूबे, 7 लापता

पटना: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर मनेर स्थित महावीर टोला गंगा घाट पर मवेशी का चारा लेकर जा रही नाव पलटने से 14 मजदूर डूब गए। हालांकि 7 मजदूरों ने तैर कर अपनी जान बचा ली, लेकिन 7 अन्य मजदूर गंगा नदी के तेज धारा में बह कर लापता हो गए हैं।

नाव में 14 मजदूर थे सवार 
जानकारी के मुताबिक, घटना पटना से सटे दानापुर के मनेर स्थित महावीर टोला गंगा घाट की है। बताया जाता है कि मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मचारी के मेघनाथ राय का नाव बालू लोडिंग कर सारण की ओर जा रही थी। नाव पर 14 मजदूर सवार थे। इस बीच गंगा नदी में तेज धारा होने के कारण नाउ गोता खाते हुए पलट कर डूब गई। नाव पर सभी सवार मजदूर गंगा नदी में डूब कर बहने लगे।

बचाव अभियान जारी 
हालांकि किसी तरह 7 मजदूरों ने तैरकर अपनी अपनी जान बचा ली, लेकिन 7 मजदूर गंगा नदी में बह कर लापता हो गए हैं, जोकि सभी ब्रह्मचारी पोखरा के बताए जा रहे हैं। वहीं बचाव अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button