ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
हरियाणा

युवक ने ठेकेदार का मोबाइल चोरी कर खाते से निकाले हजारों रुपए, Phon Pe से अपने खाते में किए थे ट्रांसफर

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले में क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी व धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी का नाम विकास है। वह यूपी के औरैया जिले का रहने वाला है।

बता दें कि 20 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ तिगांव थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने अपने मालिक संदीप का मोबाइल चोरी कर 90 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाहरवीं तक पढ़ा है।

पीड़ित ठेकेदार संदीप भवन निर्माण के ठेके लेता है और कम पढ़ा लिखा है। आरोपी विकास ठेकेदार संदीप को लेबर उपलब्ध करवाता था। संदीप का सारा लेन-देन विकास ही देखता था। उसके फोन से किसी को पैसे ट्रांसफर करने का काम भी आरोपी ही करता था। विकास के मन में लालच आ गया और उसने ठेकेदार की स्विफ्ट गाड़ी से मोबाइल चोरी कर लिया। आरोपी ने फोन पे के माध्यम से संदीप के खाते से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कर लिए।

Related Articles

Back to top button