ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मध्यप्रदेश

साल के अंत में लंघाडोल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने 3 शराब तस्कर को 80 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा, वाहन भी जप्त

सिंगरौली। मध्य प्रदेश – 2022 के बीतते बीतते लंघाडोल पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने तीन तस्करों को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकड़ा है।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस शिवकुमार वर्मा* के निर्देशन एवं *अनुविभागिय अधिकारी वीरेन्द्र धावें* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी लंघाडोल उपनिरी. सुरेन्द्र यादव* को उक्त बड़ी सफलता हाथ लगी। जानकारी अनुसार बीते शनिवार को अवैध शराब तस्कर में लिप्त *आरोपी मुकेश कुमार यादव* पिता दयाराम यादव उम्र 22 वर्ष, *उमेश कुमार यादव* पिता दयाराम यादव उम्र 29 वर्ष, *अजीत कुमार यादव* पिता जगदीश प्रसाद यादव उम्र 21 वर्ष, सभी निवासी बडगांव खुर्द, थाना कोटाडोल, जिला मानेन्द्रगढ (एम.सी.बी.) छत्तीसगढ़ को थाना क्षेत्र के ग्राम धनगढ चूडीपाठ तिराहा से 80.080 लीटर अवैध शराब एवं एक बोलेरो सहित कुल कीमत 1038880 रूपये के साथ पकड़ा।

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की एक सफेद रंग की बिना नम्बर की बोलेरो में शराब का परिवहन करते हुये छग तरफ से कुछ लोग अवैध शराब म.प्र. के सीमा में ग्राम चूडीपाठ बिन्दूल तरफ आ रहे हैं। तब थाना लंबाडोल में टीम तैयार कर धनगढ चूडीपाठ तिराहा रवाना हुआ। टीम चूडीपाठ धनगढ जाने वाले तिराहे पर जाकर बोलेरो वाहन के आने का इन्तजार करने लगा, कुछ देर इन्तजार करने के बाद एक चार पहिया छोटा वाहन छत्तीसगढ़ तरफ जाने वाली रोड तरफ से आते दिखाई दिया तब स्टाफ के मदद से रेड कार्यवाही कर बोलेरो चालक *मुकेश कुमार यादव एवं बोलेरो में बैठे उमेश यादव और अजीत यादव* से पूछताछ की गई तथा बोलेरो की तलाशी ली गई जिसमें से कुल 80.080लीटर शराब एवं एक बोलेरो सहित कुल कीमत 1038880/- रूपये को मौके से जप्त कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय भूमिका

आरोपीगणों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी लंघाडोल उनि. सुरेन्द्र यादव, सउनि ज्ञानेन्द्र पटेल सउनि परमहंस पाण्डेय प्र.आर. 355 रामनरेश प्रजापति, 401 राजकुमार प्रजापति, आर 15 पुष्पराज सिंह, आर 304 दिलेन्द्र यादव .आर.604 बबलु यादव, आर. 726 चिन्टू सिंह, आर. 772 संतोष राठौर चा. आर.04 राजकरण की सराहनी भूमिका रही

Related Articles

Back to top button