ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
लाइफ स्टाइल

असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, 15 जनवरी तक करें आवेदन..

MRPL Recruitment 2023: अगर आप जॉब की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है। Mangalore रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 78 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेसबाइट www.mrpl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2023 है। लास्ट डेट बीतने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सेलेक्शन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग GATE-2022 अंकों पर आधारित होगी। वहीं इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले वे नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार ही अप्लाई करें। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि अगर एप्लीकेशन फॉर्म भरने में कहीं भी कोई गड़बड़ी रहती है तो फिर आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स : केमिकल- 28,मैकेनिकल- 24,सिविल -02,इलेक्ट्रिकल – 07,इंस्ट्रुमेंटेशन- 11,कंप्यूटर साइंस -05,रसायन विज्ञान -01

मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mrpl.co.in पर जाएं। अब होम पेज पर करियर सेक्शन में जाएं। अब उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है Advt.No.85/2022: Recruitment of Assistant Engineers and Assistant Executives in ‘E2’ Grade of Management Cadre through GATE 2022′ । अब आपको एक नई विंडो में एमआरपीएल भर्ती 2023 नौकरी अधिसूचना की पीडीएफ मिलेगी। अब एमआरपीएल भर्ती 2023 नौकरी अधिसूचना डाउनलोड करें और इसे अपने भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज कर रख लें।

Related Articles

Back to top button