ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
मनोरंजन

वसई कोर्ट ने  Sheezan Kha को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

तुनिशा शर्मा की मां ने शीजान पर अभिनेत्री की मौत का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को घटना वाले दिन ही हिरासत में ले लिया था। तब से पुलिस शीजान से पूछताछ कर रही है। शीजान को अदालत में पेशी के लिए भी ले जाया जाता है। आज भी पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने शीजान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

तुनिशा शर्मा के आत्महत्या करने के बाद उनके को-स्टार शीजान खान की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब तक इस मामले में कई खुलासे हो चुके हैं। पिछले दिन तुनिशा की मां ने शीजान पर आरोप लगाया था कि वह उनको धर्म बदलने के लिए दबाव डालता था। इसके अलावा शीजान पर तुनिशा के साथ मारपीट का भी आरोप लगा है।

बता दें कि आज भले ही अदालत ने शीजान को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, लेकिन उनका परिवार जल्द ही इस मामले में जमानत की अर्जी दाखिल करेगा। इसको लेकर अभिनेता का परिवार कागजी तैयारी कर रहा है। आज कोर्ट में पेशी के दौरान सरकारी पक्ष ने कहा कि आरोपी शीजान तुनिषा को उर्दू सिखा रहा था और उसे सेट पर थप्पड़ मारा था। पूछताछ के दौरान वह अपनी ईमेल आईडी और अन्य पासवर्ड नहीं बता रहा है।

वहीं इस मामले में शीजान के वकील का कहना है कि जब मोबाइल जब्त कर लिया गया है तो कस्टडी की क्या जरूरत है। बता दें कि इस मामले में अब तक 27 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में सहयोग नहीं कर रहे हैं। हालांकि चैट्स को लेकर शीजान से लगातार पूछताछ हो रही है।

Related Articles

Back to top button