ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मनोरंजन

क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्दी ठीक होने के लिए अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने मांगी  दुआ

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में थीं। अफेयर की चर्चाओं के बीच हाल ही में उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर फिर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसे नेटिजन्स ऋषभ पंत से कनेक्ट कर रहे हैं।

शुक्रवार को ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे के बाद पूरे देश में फैले क्रिकेटर के फैंस बहुत परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में किसी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। लेकिन अभिनेत्री ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उनका यस पोस्ट ऋषभ पंत की ओर इशारा कर रहा है। दरअसल, उर्वशी रौतेला ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक मैसेज लिखा, ‘मैं आपके और आपके परिवार की भलाई के लिए प्रार्थना करती हूं।’ उर्वशी के इस पोस्ट नेटिजन्स लगातार कमेंट करके उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

उर्वशी की इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट करके उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इधर तुम का मतलब ऋषभ पंत हैं, बराक ओबामा हैं, डोनाल्ड ट्रंप हैं या अब्राहम लिंकन?’ वहीं दूसरे यूजर ने उर्वशी की चुटकी लेते हुए लिखा, ‘बिना शर्त का प्यार।’ एक ने लिखा, ‘नाम ही लिख देतीं।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘अब तो भाई ठीक हो ही जाएंगे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह जरूरी था।’ इस पोस्ट पर भी उर्वशी को जमकर ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स ऋषभ पंत को लेकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button