Breaking
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू, पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं कोई 9-9 बच्चे पैदा करता है… RJD के परिवारवाद पर सीएम नीतीश का हमला मुंबई में पोर्शे जैसा कांड! BMW कार से पति-पत्नी को रौंदा, महिला की मौत प्रयागराज में अपना दल एस के नेता की हत्या, अपराधियों ने गोलियों से भूना ‘सुनाई देती हैं आवाजें…जेल में बंद तांत्रिक भूतों से करवा रहा परेशान’, FIR दर्ज करवाने थाने पहुंची म... अहंकार-अपमान, अतिआत्मविश्वास…खराब प्रदर्शन पर BJP नेताओं ने बताई ‘मन की बात’ हाथरस हादसे पर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, क्या मांग की? महाराष्ट्र के अमरावती जेल में धमाके, बैरक नंबर 6 और 7 के पास फेंका गया था विस्फोटक, कैदियों में मचा ... बारिश का कहर…हिमाचल से लेकर असम तक बाढ़ से त्राहिमाम! UP में 13 की मौत, सैकड़ों गांवों में घुसा पानी सूरत के बाद अब झारखंड के देवघर में गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, 1 की मौत , NDRF की टीम मौके पर

सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग, धमाकों से सहमे लोग, पीथमपुर में अवैध रूप से भरी जा रही थी गैस

महू, पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में गैस रिफ‍िलिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना छत्रछाया कॉलोनी में हुई। फायर ब्रिगेड के टैंकर टैंकर पानी और नगर पालिका के 10 टैंकरों के पानी के उपयोग के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में दो-तीन लोगों के झुलसने की बात सामने आई है।

बताया जाता है कि यहां एक भवन में गैस रिफ‍िलिंग सेंटर है। इसमें अचानक एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इसके बाद आग लग गई।

घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। बताया जाता है कि जिस समय गैस सिलेंडर में विस्‍फोट के बाद आग लगी तब बिल्डिंग में अध‍िक लोग नहीं थे। आग लगने के दौरान एकाध‍िक धमाके सुनाई दिए। इससे लोगों में दहशत व्‍याप्‍त हो गई।

आग लगने की सूचना के बाद अग्निशमन दल के साथ ही थाना प्रभारी संतोष कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

मुख्‍य नगर पालिका अध‍िकारी निशिकांत शुक्‍ला के अनुसार मकान में अचानक आग लगी थी। इस पर काबू पा लिया गया।

शुक्‍ला के अनुसार इस भवन में अवैध रूप से टंकियों में गैस भरी जा रही थी। यह अच्‍छा रहा कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू, पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं     |     कोई 9-9 बच्चे पैदा करता है… RJD के परिवारवाद पर सीएम नीतीश का हमला     |     मुंबई में पोर्शे जैसा कांड! BMW कार से पति-पत्नी को रौंदा, महिला की मौत     |     प्रयागराज में अपना दल एस के नेता की हत्या, अपराधियों ने गोलियों से भूना     |     ‘सुनाई देती हैं आवाजें…जेल में बंद तांत्रिक भूतों से करवा रहा परेशान’, FIR दर्ज करवाने थाने पहुंची महिला     |     अहंकार-अपमान, अतिआत्मविश्वास…खराब प्रदर्शन पर BJP नेताओं ने बताई ‘मन की बात’     |     हाथरस हादसे पर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, क्या मांग की?     |     महाराष्ट्र के अमरावती जेल में धमाके, बैरक नंबर 6 और 7 के पास फेंका गया था विस्फोटक, कैदियों में मचा हड़कंप     |     बारिश का कहर…हिमाचल से लेकर असम तक बाढ़ से त्राहिमाम! UP में 13 की मौत, सैकड़ों गांवों में घुसा पानी     |     सूरत के बाद अब झारखंड के देवघर में गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, 1 की मौत , NDRF की टीम मौके पर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें