ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
मध्यप्रदेश

अंडर ग्राउंड केबल डालने का प्रति किमी एक हजार रुपये लगेगा शुल्क

भोपाल  ।    मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने डाटा पहुंच सेवाओं के अंतर्गत नया प्रावधान  किया है। अब शासकीय सड़क एवं भूमि आदि में अंडर ग्राउंड टेलीकाम इंफ्रास्ट्रक्चर डालने पर दूरसंचार कंपनियों से एक हजार रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। यही नहीं, अंडर ग्राउंड केबिल डालने के बाद संबंधित दूरसंचार कंपनी को शासकीय सड़क, भूमि आदि को रीस्टोर यानि पुनः यथास्थिति में लाने के लिए आवश्यक मरम्मत, संधारण के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी के प्रचलित शेड्यूल आफ रेट, प्राक्कलन राशि, वास्तविक व्यय राशि का भुगतान संबंधित विभाग को करेगी। इसके लिए इलेक्ट्रानिक विकास निगम राईट आफ वे पोर्टल पर आवश्यक प्रावधान  किए जाएंगे।

60 दिन में मिलेगी डीम्ड स्वीकृति

डाटा पहुंच सेवाओं के अंतर्गत यह भी नया प्रावधान  किया गया है कि शासकीय, शासकीय प्राधिकरण, स्थानीय निकाय की भूमि, भवन पर दूरसंचार अवसंरचना स्थापित करने के लिए आवेदक कंपनी द्वारा आनलाइन दस हजार रुपये अनुज्ञप्ति शुल्क जमा किया जाएगा तथा 60 दिन के अंदर संबंधित विभाग से सहमति या अनापत्ति नहीं मिलती है, तो पोर्टल के माध्यम से डीम्ड अनुज्ञप्ति जारी की जाएगी। यदि निर्धारित समय में असहमति दी जाती है तो उक्त शुल्क की राशि लौटा दी जाएगी। इसी प्रकार, यह भी नया प्रावधान किया गया है कि सार्वभौमिक सेवा दायित्व के अंतर्गत शामिल गांवों में दूरसंचार अवसंरचना स्थापित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 2100 वर्गफुट तक भूमि के लिए बीएसएनएल द्वारा कोई अनुज्ञप्ति शुल्क नहीं देना होगा

Related Articles

Back to top button