ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

‘हनी ट्रैप’ में इस्तेमाल की जाती हैं पाकिस्तानी अभिनेत्रियां : पूर्व पाक सैन्य अधिकारी

नई दिल्ली| एक सेवानिवृत्त पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी और यूट्यूबर ने आरोप लगाया है कि देश के शक्तिशाली प्रतिष्ठान द्वारा कुछ अभिनेत्रियों का इस्तेमाल ‘हनी ट्रैप’ के लिए किया जाता है। समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल एली ने पूर्व सैनिक द्वारा उनके और कुछ अन्य अभिनेत्रियों के खिलाफ स्पष्ट रूप से घिनौने आरोप लगाए जाने के बाद उनके चरित्र को खराब करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब दिया है।

सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मेजर आदिल राजा ‘सोल्जर स्पीक्स’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसके 290,000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने एक व्लॉग जारी किया था, जिसके बाद से सजल एली गुस्से में हैं। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने आरोप लगाया कि देश के शक्तिशाली प्रतिष्ठान द्वारा कुछ अभिनेत्रियों का इस्तेमाल ‘हनी ट्रैप’ के लिए किया गया। हालांकि उन्होंने किसी अभिनेत्री का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके नाम के पहले अक्षर का इस्तेमाल किया।लोगों ने इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) द्वारा निर्मित नाटकों में काम करने वाली अभिनेत्रियों के नाम के शुरुआती अक्षर समझ लिए। उन अभिनेत्रियों में सजल एली भी शामिल थीं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर कई अपमानजनक ट्रोल पोस्ट किए गए और अंत में सजल ने इस प्रवृत्ति की निंदा करते हुए उन्हें जवाब दिया।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “यह बहुत दुख की बात है कि हमारा देश नैतिक रूप से दूषित और बदसूरत होता जा रहा है, चरित्र हनन मानवता और पाप का सबसे बुरा रूप है।” पिछले साल अप्रैल में खबरें आई थीं कि सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी आदिल राजा, जो कथित तौर पर इस्लामाबाद से लापता हो गए थे, सुरक्षित रूप से अपने परिवार के पास युनाइटेड किंगडम पहुंच गए हैं। राजा ट्विटर पर एक सक्रिय राजनीतिक टिप्पणीकार और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रबल समर्थक हैं। उन्होंने खान और उनकी सरकार को हटाए जाने की भी आलोचना की थी और 10 अप्रैल को अपने एक ट्वीट में पीटीआई प्रमुख को प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने का आह्वान किया था।

ट्विटर पर उपलब्ध उनकी प्रोफाइल के अनुसार, वह युद्ध अनुभवी और स्तंभकार हैं। पूर्व सैन्य अधिकारी भी नई सरकार, विशेष रूप से शरीफ परिवार के आलोचक रहे हैं और उन्होंने कथित भ्रष्टाचार के लिए छिटपुट रूप से सरकार की आलोचना करते रहे हैं। जिस दिन शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उस दिन राजा ने ट्वीट किया था : “नए अपराध मंत्री की नियुक्ति हमारी प्रणाली की विफलता का संकेत है।”

Related Articles

Back to top button