ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

CM योगी का अफसरों को सख्त निर्देश, बोले- ठंड में कोई भी सड़क पर सोता नजर न आए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शीतलहर में हर जरूरतमंद को रैन बसेरे की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। लोकभवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए। सीएम योगी कहा कि शीतलहर में निराश्रितों को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश में रैन बसेरों की स्थापना की गई है।

जानकारी के अनुसार, यूपी में अब तक 1200 से अधिक रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों को रैन बसेरों की व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। सीएम योगी ने कहा है कि जहां आवश्यकता हो सुधार कराए जाएं। ठंड के मौसम में सड़क पर कोई भी व्यक्ति सोता हुआ नजर न आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक निराश्रित तथा जरूरतमंद लोगों को 2.86 लाख कंबल वितरित किए जा चुके हैं, यह क्रम आगे भी जारी रखा जाए। सीएम योगी ने सख्‍त लहजे में कहा क‍ि यह सुनिश्चित किया जाए कि कंबल आदि राहत सामग्री का वितरण स्थानीय सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया जाए। उक्त अवसर पर प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहें।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के समुचित प्रबंध किए जाएं। बता दें कि राज्य के सभी 75 जिलों में वितरण के लिए सरकार ने कुल 496883 कंबलों की खरीद की है, इनमें से 2.86 लाख कंबल का वितरण हो भी चुका है। पूरे प्रदेश में अलाव के लिए कुल 14043 स्थान चिह्नित किए गए हैं, इनमें से 12594 जगहों पर प्रतिदिन अलाव जल रहे है। लखनऊ में 724 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है।

वहीं अलीगढ़ में 505, प्रयागराज में 429, उन्नाव में 411, बिजनौर में 402, हरदोई में 370, मेरठ में 306, सिद्धार्थनगर में 294, मऊ में 283, सहारनपुर में 262, मुरादाबाद में 256, शाहजहांपुर में 255, गाजीपुर में 252, जौनपुर में 246, सीतापुर में 233 स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button