ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
उत्तरप्रदेश

लखनऊ में सर्दी का रिकॉर्ड टूटा, मेरठ रहा सबसे अधिक ठंडा; ट्रेन-बस घंटों देरी से चल रही

यूपी के सभी हिस्सों में कोहरे का असर है। साल की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। पूरे दिन आसमान पर धुंध छाई रही। इससे आवाजाही करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन और बस काफी देरी से चल रही हैं। शहरी इलाके में कोहरा भले ही कम था। मगर हाईवे पर घना कोहरा ट्रैफिक की रफ्तार को कम करता रहा।

लखनऊ में अधिकतम पारा 18 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 अंक कम था। न्यूनतम पारा 12 डिग्री रहा। वहीं साल के पहले दिन को लेकर मौसम विभाग ने एक आंकड़ा जारी किया। लखनऊ में बीते 3 साल में 2023 पहली जनवरी सबसे सर्द रही। 2020 से लेकर 2022 तक हमेशा पहली जनवरी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ज्यादा रहा।

दिन और रात के तापमान में भी गिरावट

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एम. दानिश ने बताया कि सोमवार को घना कोहरा रह सकता है। दिन और रात के तापमान में भी गिरावट होगी। 4 जनवरी तक यूपी के कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने चेताया है कि सोमवार से शीतलहर हो सकती है। सोमवार को कई जिलों 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए की गई। वहीं, वाराणसी और सहारनपुर में 5 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

झांसी, मेरठ में तापमान 5.6 डिग्री तक पहुंचा

वहीं बरेली और मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचकर थमा। बीती रात झांसी और मेरठ में सबसे कड़ाके की ठंड पड़ी। जहां न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक यूपी में घने कोहरे व शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम की जानकारी के मुताबिक अगले 5 दिन यूपी में बर्फीली हवाएं चलेंगी।

कानपुर में 15 मीटर की भी विजिबिलिटी नहीं

कानपुर में सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम रही।

सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी कानपुर में धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान जहां 20 डिग्री तक आ गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक लुढ़क गया। कानपुर में बर्फीली हवाओं का असर दिखने लगा है।

सोमवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई है। 6 बजे तक कोहरा इस कदर घना रहा कि 15 मीटर भी विजिबिलिटी नहीं थी। हाईवे से लेकर शहर के अंदर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। इससे ट्रेन, बस और फ्लाइट संचालन में दिक्कत आएगी।

पढ़िए कोहरा और किन शहरों में रहेगा शीत लहर का असर…

कड़ाके की ठंड वाले जिलों की सूची में शाहजहांपुर, हरदोई, बलिया, बहराइच, सुल्तानपुर, प्रयागराज, हमीरपुर, नजीबाबाद, लखनऊ, मेरठ, खीरी और आगरा आदि जिले शामिल है। जबकि 2 जनवरी यानी आज वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर बुलंदशहर अलीगढ़ में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के मुताबिक 2 जनवरी को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद आसपास के क्षेत्र में शीत लहर चलने की संभावना है।

कोहरा के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई। जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस और किसान एक्सप्रेस 10-10 घंटे देरी से लखनऊ पहुंची। इसके अलावा एसी स्पेशल और लखनऊ मेल 6-6 घंटे देरी से स्टेशन पहुंचे। 139 नंबर और पूछताछ केंद्र से भी यात्रियों को सटीक जानकारी नहीं मिल सकी।

सहारनपुर में 5 जनवरी तक स्कूल बंद

सहारनपुर में पिछले 10 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़ाके की सर्दी की वजह से DM सहारनपुर ने इससे पहले 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्‌टी की घोषणा की थी। लेकिन ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिल पाने के कारण डीएम अखिलेश सिंह ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए है। सभी मीडियम के स्कूल इसमें शामिल है।

Related Articles

Back to top button