ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
व्यापार

टाटा समूह के पूर्व निदेशक आरके कृष्णकुमार का निधन

टाटा समूह के दिग्गज और टाटा संस के पूर्व निदेशक आर के कृष्णकुमार का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। कृष्णकुमार को रतन टाटा के भरोसेमंद सहयोगियों में से एक माना जाता था। कृष्णकुमार, जो टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के करीबी सहयोगी थे, टाटा की कंसल्टेंसी फर्म, आरएनटी एसोसिएट्स और समूह के धर्मार्थ ट्रस्टों में शामिल थे, जिनके पास टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

उनके निधन पर बोलते हुए रतन टाटा ने  दुख जताते हुए कहा कि मेरे दोस्त और सहयोगी आर.के. कृष्णकुमार के निधन पर मुझे जो नुकसान हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। मैं हमेशा उस सौहार्द को याद रखूंगा जो हमने समूह के भीतर और व्यक्तिगत रूप से साझा किया था। वह टाटा समूह और टाटा ट्रस्ट्स के सच्चे दिग्गज थे और सभी को उनकी कमी खलेगी।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कृष्ण कुमार टाटा के एक दिग्गज और समर्पित सदस्य थे जिन्होंने अपने जीवनकाल में टाटा समूह के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। मुझे उन्हें जानने का सौभाग्य मिला और जो सबसे अलग था  वह हमेशा कम विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की मदद करना चाहते थे और उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालना चाहते थे। हम उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हैं और हमें उनकी कमी खलेगी।

 

Related Articles

Back to top button