ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
उत्तरप्रदेश

मौसम की मार से सब्जी उत्पादक किसान परेशान…कोहरे के कारण सड़ रहीं सब्जियां, धूप न निकलने से फसल हो रही बर्बाद

सिद्धार्थनगर में कोहरा और शीतलहर के बीच सब्जियों की फसल प्रभावित होने लगी है। मौसम की मार से सर्वाधिक परेशानी सब्जी किसानों को हो रही है। धूप न निकलने से किसानों की सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है, क्योंकि सब्जियों की फसल के लिए धूप जरूरी है।

पिछले सप्ताह से बदले मौसम का प्रभाव अब सब्जी की खेती पर दिखाई देने लगा है। खेतों में फूलगोभी, टमाटर, मिर्च, आलू की फसल खराब होने लगी है। कड़ी मशक्कत के बाद किसानों ने सब्जी की फसल तैयार की थी। अब सब्जी को बाजार में बेचने और उससे लाभ कमाने का अवसर करीब आ रहा है, परंतु मौसम की बेरुखी ने किसानों को चिंतित कर दिया है। किसानों का मानना है कि मौसम ऐसा ही रहा तो उत्पादन पर असर पड़ेगा और सारी मेहनत बेकार चली जाएगी। सब्जी कि खेती करने वाले किसान सुग्रीम का कहना है कि मौसम के बदलते मिजाज के कारण सब्जी के फसल को क्षति हो रही है। विगत दिनों कोहरा और अब शीतलहर की वजह से खेतों में फसल बर्बाद होनी शुरू हो गई है।

कृषि विज्ञानी डा. मारकंडेय सिंह।

महेश वर्मा का कहना है कि चूंकि अभी खेतों में फूलगोभी और पत्तागोभी तैयार हो रही थी, ऐसे में मौसम खराब होने के कारण इनके सड़ने का खतरा बढ़ गया है। राम अजोर और बाबूराम ने कहा कि मौसम की वजह से टमाटर और धनिया खराब हो रही है। सोहना के कृषि विज्ञानी डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि यह मौसम सब्जियों की फसल के लिए नुकसानदेह है। शीतलहर से सब्जियों को बचाने के लिए खेत के आस पास पुआल आदि जलाते रहेंं। धुंए के चलते कोहरे का असर कम पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button