ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
उत्तरप्रदेश

पानीपत से लापता युवक की UP हुई हत्या, साढ़े 7 लाख के लिए मौलवी दिलशाद ने मौत के घाट उतारा, फिर कैराना के मकान में गड्डा खोदकर दफनाया शव

हरियाणा (Haryana) के पानीपत शहर के इमाम साहब मोहल्ला से 4 दिन पहले लापता 28 वर्षीय लकड़ी के मिस्त्री और मौलवी की उत्तर प्रदेश ले जाकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी 65 वर्षीय उसका उर्दू उस्ताद और साथी मौलवी दिलशाद (Maulvi Dilshad) ही है।

आरोपी ने साढ़े सात लाख रुपए की लालच में मृतक वसीम पर जींद की एक महिला से गलत काम करने का आरोप लगाकर हत्या की। मामला का खुलासा तब हुआ, जब मृतक के फोन से उसके भाई के वॉट्सऐप पर शव की फोटो और मैसेज गए। शक के आधार पर पुलिस ने साथी मौलवी से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद मंगलवार को पानीपत पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार की मौजूदगी में कैराना में रेता वाला मोहल्ला के निर्माणाधीन मकान में दबे शव को बरामद किया।

शव को पानीपत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां बुधवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। जानकारी देते हुए कल्लन ने बताया कि वह इमाम साहब मोहल्ला, जाटल रोड का रहने वाला है। उसका छोटा भाई 28 वर्षीय वसीन भी लकड़ी का काम करता था। 31 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे वह काम के लिए गया था। इसके बाद से वह लापता था। भाई ने बताया कि 1 जनवरी शाम 6:12 बजे वसीम के नंबर से उसके वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया।

मैसेज में वसीम के शव की फोटो थी। उस मैसेज लिखा था कि हम जींद से बोल रहे हैं। तुम्हारे भाई ने हमारी लड़की के साथ गलत काम किया था, इसलिए हमने उसे मार दिया है। वसीम ने लड़की से 7 लाख 35 हजार रुपए भी ले लिए थे। मरते हुए वसीम ने अपने भाई का नंबर दिया है। अब ये रुपए उसके भाई से वसूले जाएंगे।

आरोपी 65 वर्षीय दिलशाद कांधला का रहने वाला है। उसकी करीब 7 साल से वसीम के साथ जान पहचान है। इसी पहचान के चलते दिलशाद अक्सर वसीम के घर भी आता था। यहां आने के दौरान दिलशाद की वसीम की किसी महिला के साथ दोस्ती हो गई थी। वहीं, उसे यह भी पता लग गया था कि वसीम की जींद निवासी एक महिला अध्यापिका के साथ दोस्ती है। अध्यापिका ने वसीम को हाल ही में करीब 7.50 लाख रुपए दिए थे। जिन रुपयों पर दिलशाद की नजर थी।

दिलशाद वसीम को काम के बहाने कैराना ले गया। वहां निर्माणाधीन मकान में उसे बैठा दिया। मौका पाकर दिलशाद ने वसीम के सिर पर कस्सी के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह बैड के गद्दों का चेन वाला कवर लेकर आया। उसने शव को इस कवर में डाला। चेन छाती तक बंद कर थी। शव का मुंह खुला छोड़ दिया था। इसके बाद उसने मकान में खुदवाए गड्‌ढे में दफना दिया था।

Related Articles

Back to top button