ब्रेकिंग
Delhi-Jewar RRTS: दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 21 मिनट में! यूपी सरकार ने रैपिड रेल कॉरिडोर की DPR ... Dhar Bhojshala High Security: भोजशाला आदेश के बाद धार में पहला शुक्रवार आज; RAF की कंपनियां तैनात, च... Jabalpur NCC Camp: जबलपुर IIITDM में एनसीसी कैंप के 31 बच्चे बीमार; 45°C पारे में लू लगने से मची अफर... Gwalior Heatwave: ग्वालियर में 45°C पारे के बीच ट्रैफिक सिग्नल बने आफत; फुट ओवर ब्रिज और पेड़ों की छ... Bilaspur Weather Effect: बिलासपुर में भीषण गर्मी और लू का कहर; सिम्स और जिला अस्पताल की ओपीडी में उम... Bhopal Petrol Crisis: भोपाल में पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर कलेक्ट्रेट में हाई-लेवल बैठक; कंपनियों और ... India Maritime Security: समुद्री सुरक्षा होगी और अभेद्य; अहमदाबाद में 138वीं OSCC बैठक में बना भारत ... Supreme Court Verdict: 49 करोड़ के घोटालेबाजों को सुप्रीम कोर्ट का झटका; अलग-अलग राज्यों की FIR एक स... IBCA Summit Postponed: दिल्ली में होने वाला पहला इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस शिखर सम्मेलन स्थगित; जानें... Power Crisis Strategy: जुलाई में 283 GW पहुंचेगी बिजली की मांग; संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार ने ...
मनोरंजन

शीजान खान को राहत, कोर्ट ने पुलिस को जारी किया नोटिस

‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीती 24 दिसंबर को शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से न केवल अभिनेत्री के परिवार को सदमा लगा, बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री में गम की लहर है। अभिनेत्री की आत्महत्या के बाद उनकी मां ने उनके को-एक्टर शीजान खान पर तुनिशा को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही शीजान खान पुलिस की गिरफ्त में हैं और लगातार उनकी रिमांड बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ तुनिशा की मां अभिनेता पर लगातार गंभीर आरोप लगा रही हैं, वहीं शीजान की बहनें और मां ने उनकी जमानत की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। शीजान के वकील ने मुंबई कोर्ट में अभिनेता की जमानत के लिए याचिका दाखिल की है, जिसके बाबत कोर्ट ने पुलिस को जवाब दाखिल करने को कहा है।

तुनिशा शर्मा आत्महत्या केस में पुलिस जहां सख्ती से शीजान खान से पूछताछ कर रही है, वहीं अभिनेता के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने मुंबई की एक अदालत में इस बाबत याचिका दाखिल की है। कोर्ट ने बीते सोमवार को दाखिल याचिका पर वलिव पुलिस को नोटिस जारी करते हुए शीजान खान की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके साथ ही ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के मुख्य अभिनेता शीजान खान की जमानत पर इसी के साथ कोर्ट ने 7 जनवरी को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है। कोर्ट के इस सख्त रवैये से पहले शीजान खान की बहनों और मां ने उनके वकील शैलेंद्र मिश्रा के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीजान खान के परिवार ने अभिनेता पर लगे सारे आरोपों का जवाब देते हुए तुनिशा की मां को झूठा बताया था।

Related Articles

Back to top button