ब्रेकिंग
Parvinder Jhota Murder Case: परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में एकजुट हुए पंजाबी कलाकार, सिद्धू मूसे... Amit Shah Mansa Visit: मानसा दौरे का शेड्यूल तय, गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पहुंचेंगे— परविंद... Haryana Weather Update: हिसार समेत प्रदेश में लुढ़का दिन-रात का पारा, मौसम विभाग ने जताई बारिश की सं... Bhiwani Murder Case: भिवानी में आटा चक्की संचालक की सनसनीखेज हत्या, लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी और पिता... Faridabad DJ Operators Protest: शादियों में डीजे बैन के खिलाफ उतरे डीजे संचालक, महापंचायत में रखी रो... Kurukshetra Road Accident: पिहोवा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौलाना आजाद मेड... Panchkula Ravan Effigy Controversy: पंचकूला में दशहरे से पहले रावण के पुतले बनाने को लेकर बड़ा विवाद... Amit Jani Threatened in Sonipat: फिल्म निर्माता अमित जानी पर हमले की कोशिश, वैष्णो देवी से लौटते समय... Rohtak Crime News: रोहतक में चार साल की बच्ची से तीन बार हुआ यौन उत्पीड़न, सगे पिता और मां गिरफ्तार Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी...
देश

मुंबई में CM योगी ने कहा- शांत‍ि और विकास का प्रतीक हो सकता है बुलडोजर, फिल्म सिटी को लेकर कही ये बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दो दिवसीय मुंबई (Mumbai) दौरे पर हैं। यहां यूपी इन्वेस्टर समिट के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान सीएम योगी बुलडोजर (Bulldozer) से जुड़े एक सवाल पर मुस्कुराने लगे। वहीं, फिल्म सिटी को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में फिल्म सिटी स्थापित करने का विचार है न कि इसे मुंबई से दूर ले जाने का।

दरअसल, लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 से पहले सीएम योगी घरेलू निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुंबई के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। यहां बुलडोजर बाबा टैग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बुलडोजर बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों में भूमिका न‍िभाता है इसलिए वह शांति और विकास का प्रतीक हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग कानूनों का उल्लंघन करते हैं, तो कानून और व्यवस्था स्थापित करने के लिए कार्रवाई करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूपी में अपराधियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने के बाद उन्हें ‘बुलडोजर बाबा’ का टैग मिला।

वहीं, महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सीएम योगी ने कहा क‍ि मुंबई देश की अर्थभूमि (अर्थव्यवस्था की भूमि) है, जबक‍ि यूपी धर्मभूमि (आस्था की भूमि) है। दोनों का खूबसूरत संगम हो सकता है। हम फिल्म सिटी को दूर नहीं ले जाना चाहते हैं, बल्कि अपना निर्माण कर रहे हैं। काम प्रगति पर है और कुछ शीर्ष स्टूडियो ने आने में रुचि दिखाई है। यूपी की फिल्म सिटी 1,200 एकड़ में फैली होगी, जबकि गोरेगांव में लगभग 520 एकड़ में है।

यूपी में भाजपा सरकार ने अगले पांच वर्षों में राज्य को 1 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय क‍िया है। प्रदेश की 25 करोड़ आबादी के साथ योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में 96 लाख एमएसएमई, एक्सप्रेसवे की एक श्रृंखला, प्रचुर मात्रा में जल संसाधन हैं और यह तेजी से अपने बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही एक सेमी-कंडक्टर प्रोजेक्ट मिलेगा और इसमें पांच अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे होंगे। उन्होंने कहा कि यूपी एक निवेश गंतव्य है और समान रूप से, यह एक बड़ा बाजार है और भारत में कहीं और की तुलना में यहां सबसे अधिक युवा हैं।

Related Articles

Back to top button