Breaking
हाथरस: बाबा के प्रवचन में मची भगदड़, 107 भक्तों की मौत, CM योगी ने घटना पर जताया दुख राम की शरण के बहाने नीतीश कुमार की शरण में जा रहे हैं सम्राट चौधरी, पगड़ी उतारने के पीछे क्या है राज... बिरला जी पीएम मोदी के पैर छूकर भी प्रणाम कर लेते तो कुर्सी की ताकत कम नहीं होती: निशिकांत दुबे एमपी नर्सिंग घोटाले पर विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस ने CBI जांच पर उठाए सवाल 8 दिन बाद घर वापस लौट कर आई महिला की लोगों ने की पिटाई, शर्म से जहर खाकर दी जान लोकपथ मोबाइल एप से आम जनता और परिवहन विभाग को भी मिलेगी नई दिशा- CM डॉ. मोहन यादव गर्मी, उमस और भगदड़… हाथरस में इस तरह लाशों से बिछ गया संत भोले बाबा का पंडाल शिक्षक भर्ती में UP सरकार ने आरक्षण का ख्याल नहीं रखा… चुनाव में खराब प्रदर्शन पर बोलीं अनुप्रिया पट... अयोध्या और अवधेश बने अखिलेश के रोल मॉडल, कैसे संसद से साध रहे यूपी की पॉलिटिक्स मुसलमान, मॉब लिंचिंग, इजरायल को हथियार और मोदी… संसद में क्या-क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

सरपंच ने गांव में की गोलीबारी, फायरिंग में एक महिला की मौत, एक घायल

दतिया। जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम बनवास में शनिवार रात हुई गोलीबारी में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं के युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में मृतका का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेजा।

घटना शनिवार देर रात की बताई जाती है। मामले में गांव के सरपंच सहित 13 लोगों को नामजद किया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए रविवार को एसपी वीरेंद्र मिश्रा भी बनवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौका मुआयना कर पुलिस को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार ग्राम वनवास निवासी रतिराम यादव का शराब पीने के दौरान घटना से एक दिन पूर्व शुक्रवार शाम गांव के सरपंच अरविंद यादव के भाई रविन्द्र से विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय तो दोनों को शांत करा दिया, लेकिन गुस्से में भरे बैठे रविंद्र ने यह सारी बात अपने भाई सरपंच अरविंद को बताई। जिस पर वह भड़क गया।

पुलिस के मुताबिक सरपंच अरविंद यादव इसी बात से नाराज होकर अपने साथियों के साथ शनिवार रात रतिराम के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि अरविंद ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली रतिराम की बहु अहिल्या के सीने में लगी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गोली लगने से उसकी भतीजी प्रियंका घायल हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

एसपी मिश्रा का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपितों के संबंधित ठिकानों पर पुलिस दविश दे रही है।

हाथरस: बाबा के प्रवचन में मची भगदड़, 107 भक्तों की मौत, CM योगी ने घटना पर जताया दुख     |     राम की शरण के बहाने नीतीश कुमार की शरण में जा रहे हैं सम्राट चौधरी, पगड़ी उतारने के पीछे क्या है राजनीतिक मजबूरी?     |     बिरला जी पीएम मोदी के पैर छूकर भी प्रणाम कर लेते तो कुर्सी की ताकत कम नहीं होती: निशिकांत दुबे     |     एमपी नर्सिंग घोटाले पर विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस ने CBI जांच पर उठाए सवाल     |     8 दिन बाद घर वापस लौट कर आई महिला की लोगों ने की पिटाई, शर्म से जहर खाकर दी जान     |     लोकपथ मोबाइल एप से आम जनता और परिवहन विभाग को भी मिलेगी नई दिशा- CM डॉ. मोहन यादव     |     गर्मी, उमस और भगदड़… हाथरस में इस तरह लाशों से बिछ गया संत भोले बाबा का पंडाल     |     शिक्षक भर्ती में UP सरकार ने आरक्षण का ख्याल नहीं रखा… चुनाव में खराब प्रदर्शन पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |     अयोध्या और अवधेश बने अखिलेश के रोल मॉडल, कैसे संसद से साध रहे यूपी की पॉलिटिक्स     |     मुसलमान, मॉब लिंचिंग, इजरायल को हथियार और मोदी… संसद में क्या-क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें