ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
उत्तरप्रदेश

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर प्रशासन अलर्ट…कोविड कमांड कंट्रोल रूम शुरू, 24 घंटे रहेगा सक्रिय

श्रावस्ती जनपद में कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताते चलें कि देश-प्रदेश में कोविड के नए वैरिएंट को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसी को लेकर श्रावस्ती जनपद में भी स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और अन्य विभागों को पूरी तरीके से अलर्ट कर दिया गया है।वहीं, कोविड कमांड कंट्रोल रूम को भी सक्रिय कर दिया गया है।

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड एण्ड कंट्रोल रूम आईसीसीसी का संचालन शुरू कर दिया गया है। कोरोना संकट के समय में इसी सेंटर से प्रशासन और जन-समुदाय के बीच में सम्पर्क स्थापित होता है और नागरिकों की संकट के समय में सहायता की जाती है।

कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

वहीं, कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की चक्रानुक्रम में ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि आने वाली प्रत्येक फोन कॉल का निराकरण करें। सभी को कोरोना के नये वैरिएंट बीएफ-.7 के सम्बन्ध में सही जानकारी प्रदान करें। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी ग्राम समितियों को फोन कराकर उन्हें भी ग्राम वासियों को जागरूक करने की सलाह दी जा रही है।

तीन शिफ्ट में 24 घण्टे क्रियाशील रहेगा कंट्रोल रूम

वहीं, कंट्रोल रूम 24 घण्टे तीन शिफ्ट में क्रियाशील रहेगा। जिसका दूरभाष नम्बर-8545092198 व 8960498147 है। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं को पंजिका में दर्ज करके नोडल प्रभारी अधिकारी को अवगत करायेंगे।

Related Articles

Back to top button