ब्रेकिंग
जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल काहनूवान में बड़ी चोरी: पशु फार्म के चौकीदार को बंधक बनाकर चोर ले उड़े कीमती गायें और सामान Punjab Holiday: 31 जुलाई 2026 को सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद, जानिए पूरी जानकारी नंद किशोर गोयनका का निधन: डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता ने 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस Yamunanagar Crime News: हरप्रीत कौर की मौत मामले में पति सहित चार पर केस दर्ज, मायके वालों ने लगाए द...
देश

राजनाथ सिंह अंडमान के दो दिवसीय दौरे पर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) की परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को अंडमान पहुंचेंगे। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।उन्होंने कहा, अपनी दो दिवसीय यात्रा पर राजनाथ सिंह, अंडमान और निकोबार कमांड के 16वें कमांडर-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे, ताकि समग्र परिचालन स्थिति की पहली रिपोर्ट प्राप्त की जा सके।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री का दोपहर करीब 1.30 बजे पोर्ट ब्लेयर पहुंचने का कार्यक्रम है। राजनाथ सिंह के यात्रा कार्यक्रम में ग्रेट निकोबार द्वीप पर कैंपबेल बे में एक सैन्य निगरानी शामिल है, जहां नौसैनिक हवाई स्टेशन आईएनएस बाज़ स्थित है।अधिकारियों ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनौतियों से निपटने के लिए स्टेशन की क्षमताओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को व्यक्तिगत रूप से आईएनएस बाज का दौरा करने की इच्छा जताई।

राजनाथ सिंह द्वीपों और उसके आस-पास तैनात सैनिकों से भी बातचीत करेंगे।एक अधिकारी ने कहा, वह कार निकोबार , कैंपबेल बे और शिबपुर (उत्तरी अंडमान) में रनवे के विस्तार सहित कुछ प्रमुख विकास परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं, जो एएनसी की क्षमताओं को और मजबूत करेगा।

Related Articles

Back to top button