Breaking
21 साल और 1341 मौतें… हाथरस से पहले के 14 हादसे, खत्म हो गई कई परिवारों की पुश्तें पति ने साथ में नहीं खिंचवाई फोटो, पत्नी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम दो बच्चों की मां हूं, क्या मुझे दूसरे से प्यार का हक नहीं? सार्वजनिक पिटाई के बाद पीड़िता का सवाल ‘इस बार निशाना नहीं चूकेगा…’, लॉरेंस के खास शूटर अमन साहू की गैंग ने जेल अधीक्षक को दी धमकी ‘भोले बाबा’ की ‘कुटिया’ पर 20 साल से लगा है ताला… बाहर महिला भक्त अपनी साड़ी से लगाती हैं पोछा, होती ... 22 महीने बाद उतारी पगड़ी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरयू में डुबकी लगाकर पूरा किया संकल्प हाथरस: बाबा के प्रवचन में मची भगदड़, 107 भक्तों की मौत, CM योगी ने घटना पर जताया दुख राम की शरण के बहाने नीतीश कुमार की शरण में जा रहे हैं सम्राट चौधरी, पगड़ी उतारने के पीछे क्या है राज... बिरला जी पीएम मोदी के पैर छूकर भी प्रणाम कर लेते तो कुर्सी की ताकत कम नहीं होती: निशिकांत दुबे एमपी नर्सिंग घोटाले पर विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस ने CBI जांच पर उठाए सवाल

फांसी के फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव, ग्रामीण बोले- हत्या हुई

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के राउडी गांव में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार गुनेरी पंचायत के राउडी गांव के एक घर में राकेश सिंह, पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। कुछ ग्रामीणों ने हत्या कर शवों को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।

हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच

इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच की जा रही है। आलीराजपुर एसपी राजेश व्यास भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश सिंह किसान थे। सोमवार सुबह राकेश सहित पूरे परिवार के शव फंदे पर लटके मिलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही साफ हो जाएगा कि यह हत्या है या खुदकुशी।

स्वजन पहुंचे तो लटके मिले शव

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह जब स्वजन उनके घर पहुंचे तो पांचों के शव फंदे पर लटके मिले। इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह का कहना है कि यह परिवार खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकता है, यह हत्या है। पुलिस को इसकी जल्द जांच करना चाहिए।

21 साल और 1341 मौतें… हाथरस से पहले के 14 हादसे, खत्म हो गई कई परिवारों की पुश्तें     |     पति ने साथ में नहीं खिंचवाई फोटो, पत्नी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम     |     दो बच्चों की मां हूं, क्या मुझे दूसरे से प्यार का हक नहीं? सार्वजनिक पिटाई के बाद पीड़िता का सवाल     |     ‘इस बार निशाना नहीं चूकेगा…’, लॉरेंस के खास शूटर अमन साहू की गैंग ने जेल अधीक्षक को दी धमकी     |     ‘भोले बाबा’ की ‘कुटिया’ पर 20 साल से लगा है ताला… बाहर महिला भक्त अपनी साड़ी से लगाती हैं पोछा, होती है पूजा     |     22 महीने बाद उतारी पगड़ी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरयू में डुबकी लगाकर पूरा किया संकल्प     |     हाथरस: बाबा के प्रवचन में मची भगदड़, 107 भक्तों की मौत, CM योगी ने घटना पर जताया दुख     |     राम की शरण के बहाने नीतीश कुमार की शरण में जा रहे हैं सम्राट चौधरी, पगड़ी उतारने के पीछे क्या है राजनीतिक मजबूरी?     |     बिरला जी पीएम मोदी के पैर छूकर भी प्रणाम कर लेते तो कुर्सी की ताकत कम नहीं होती: निशिकांत दुबे     |     एमपी नर्सिंग घोटाले पर विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस ने CBI जांच पर उठाए सवाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें