ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
मध्यप्रदेश

इंदौर के साहिल अली को मिला एक करोड़ 13 लाख का पैकेज

इंदौर ।   देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के छात्र साहिल अली को प्लेसमेंट में नीदरलैंड्स की एक कंपनी में एक करोड़ 13 लाख का पैकेज मिला है। सबसे बड़े पैकेज के मामले में यह प्रदेश के बाकी विश्वविद्यालय को पीछे छोड़ दिया है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। एमटेक के छात्र साहिल अली आईआईपीएस इंदौर के छात्र हैं। इन्होंने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। साहिल को ही विश्वविद्यालय का दूसरा सबसे बड़ा पैकेज भी ऑफर हुआ है, जो बेंगलुरु की कंपनी ने किया है। इसमें उन्हें 46,00,000 रुपये सालाना का पैकेज देने का प्रस्ताव रखा था। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 982 विद्यार्थियों को अब तक नौकरियां मिल चुकी हैं। कुछ छात्रों को तीन से चार कंपनियों ने चुना है। इस लिहाज से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को 1137 ऑफर कंपनियों से प्राप्त हुए हैं। खास बात यह है विश्वविद्यालय ने पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बीते सत्र में आईईटी की एक छात्रा को 56 लाख का पैकेज ऑस्ट्रेलिया की कंपनी ने दिया था। कुलपति प्रोफेसर रेणू जैन ने बताया कि इसे पिछले सालों की तुलना में औसत पैकेज भी बढ़ा। करीब 6,00,000 का पैकेज छात्रों को प्राप्त हुआ है। छात्र साहिल अली का कहना है कि एमटेक के प्रथम वर्ष से ही प्लेसमेंट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी। इसमें प्राध्यापकों ने मेरी काफी मदद की है। कंपनी के इंटरव्यू की तैयारी कई दिनों से कर रहा था। उन्होंने इस सफलता श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही अपने प्रोफेसरों को दिया।

 

Related Articles

Back to top button