Breaking
Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के बाद भी घर से बाहर नहीं हुए अरमान मलिक, मिली ये सजा … जब 23 साल पहले बतौर CM रूस के दौरे पर गए थे PM मोदी, पुतिन से भी हुई थी मुलाकात क्या इन मुद्दों पर पुतिन से बात करेंगे पीएम? रूसी दौरे को लेकर कांग्रेस ने मोदी से पूछे 3 सवाल तीन शैतानों का साया बताकर बच्ची को पटकती रही, हथेलियां जलाईं… महिला तांत्रिक ने ऐसे ली मासूम की जान मुस्लिम युवकों को भारत के खिलाफ ऐसे भड़काता था आतंकी फैजान, ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा जेल से निकला, रेप पीड़िता की मां को गोली से उड़ाया…घर के बाहर दरिंदे की भी मिली लाश ‘राष्ट्रपति-PM से भी नहीं डरता…’ थाना प्रभारी ने गांववालों को धमकाया भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू, पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं कोई 9-9 बच्चे पैदा करता है… RJD के परिवारवाद पर सीएम नीतीश का हमला मुंबई में पोर्शे जैसा कांड! BMW कार से पति-पत्नी को रौंदा, महिला की मौत

खराब स्ट्रीट लाइटों पर फूटा गुस्सा, स्मार्ट सिटी कार्यालय में भाजपा पार्षद का धरना

ग्वालियर। शहर में एलइडी लाइटों के खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात के समय मुख्य मार्गों पर अंधेरा पसरा रहता है। वर्षा के मौसम में ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। ऐसी ही समस्याओं को लेकर सोमवार को वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद अपर्णा पाटिल का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के कार्यालय में जमीन पर बैठकर धरना दिया।

पार्षद का कहना था कि उनके वार्ड में 500 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। कई बार शिकायतें करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण मजबूरन धरना देना पड़ रहा है। बाद में स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने तीन दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद पार्षद ने धरना खत्म कर दिया। सोमवार की दोपहर भाजपा की महिला पार्षद अपर्णा पाटिल स्मार्ट सिटी के दफ्तर में पहुंचीं।

उन्होंने एलईडी लाइटों की व्यवस्था संभालने वाले इंजीनियरों को ढूंढा और जमीन पर ही धरने पर बैठ गईं। उनका कहना था कि वार्ड में 500 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई हैं। कई बार स्मार्ट सिटी आफिस में शिकायत कीं, लेकिन लाइटें सही नहीं हुईं। अब बारिश के मौसम में वार्ड में कई दुर्घटनाएं अंधेरे के कारण हो रही हैं। इसके चलते वे स्मार्ट सिटी के आफिस पहुंचकर धरना दे रही हैं।

उनका कहना था कि धरना देने के बावजूद कोई इंजीनियर उनकी बात सुनने के लिए नहीं आया। उलटा कुछ इंजीनियर फोन पर बात करते हुए इधर-उधर निकल गए। पार्षद के धरने की बात सुनकर स्मार्ट सिटी सीईओ ने तीन दिन के अंदर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद पार्षद ने धरना समाप्त कर दिया।

Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के बाद भी घर से बाहर नहीं हुए अरमान मलिक, मिली ये सजा     |     … जब 23 साल पहले बतौर CM रूस के दौरे पर गए थे PM मोदी, पुतिन से भी हुई थी मुलाकात     |     क्या इन मुद्दों पर पुतिन से बात करेंगे पीएम? रूसी दौरे को लेकर कांग्रेस ने मोदी से पूछे 3 सवाल     |     तीन शैतानों का साया बताकर बच्ची को पटकती रही, हथेलियां जलाईं… महिला तांत्रिक ने ऐसे ली मासूम की जान     |     मुस्लिम युवकों को भारत के खिलाफ ऐसे भड़काता था आतंकी फैजान, ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा     |     जेल से निकला, रेप पीड़िता की मां को गोली से उड़ाया…घर के बाहर दरिंदे की भी मिली लाश     |     ‘राष्ट्रपति-PM से भी नहीं डरता…’ थाना प्रभारी ने गांववालों को धमकाया     |     भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू, पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं     |     कोई 9-9 बच्चे पैदा करता है… RJD के परिवारवाद पर सीएम नीतीश का हमला     |     मुंबई में पोर्शे जैसा कांड! BMW कार से पति-पत्नी को रौंदा, महिला की मौत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें