ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
टेक्नोलॉजी

Reliance Jio ने ग्वालियर और जबलपुर में शुरू की 5G सर्विस..

भारत में 5G तेजी से विकास की तरफ बढ़ रही है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए, टेलीकॉम ऑपरेटर्स आए दिन शहरों में 5G लॉन्च करता रहते हैं। अब जियो ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर और जबलपुर में अपनी Jio True 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं। ये सेवाएं आज यानी 6 जनवरी से शुरू हुई हैं।

इसके लॉन्च के साथ ही भारत में जियो का 5G नेटवर्क अब 72 शहरों  तक पहुंच गया है। कंपनी ने इंदौर में  हो प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के चलते ये कदम उठाया है। इसके बाद मध्यप्रदेश के 4 बड़े शहरों में 5G सेवाएं उपलब्ध हो गई है और जियो यहां का एकमात्र टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। बता दें कि कंपनी ने पहले ही इंदौर और भोपाल में अपनी सर्विस शुरू कर दी थी।

इन शहरों में भी शुरू हुई 5G सेवा

इसके साथ ही Reliance Jio ने आज लुधियाना और सिलीगुड़ी में  भी अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। इन शहरों में इसके यूजर्स को आज से बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps + स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं, कंपनी उनको Jio वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित करेगी।

मिलेंगी ये सुविधाएं

मध्यप्रदेश के शहरों में लॉन्च को लेकर जियो के प्रवक्ता ने कहा कि हमें ग्वालियर और जबलपुर में True 5G शुरू करते हुए खुशी हो रही है। जियो मध्यप्रदेश में टेलीकॉम कस्टमर्स की पहली पसंद बना है और ये लॉन्च जियो की मध्यप्रदेश के लोगों के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बता दें कि जियो ट्रू 5जी से मध्यप्रदेश के लोगों के लिए ई-गवर्नेस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और छोटे उद्योगों के लिए विकास के कई दरवाजे खुलेंगे।

 

Related Articles

Back to top button