ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मनोरंजन

सर्जरी के बाद जेरेमी रेनर की स्थिति गंभीर, अनिल कपूर ने की जल्द ठीक होने की दुआ

हाल ही में, ‘एवेंजर्स’ स्टार जेरेमी रेनर बर्फीले तूफान में बुरी तरह घायल हो गए थे। जेरेमी रेनर को तुरंत ही एयरलिफ्ट कराकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेरेमी रेनर की हालत अभी गंभीर है। अब जेरेमी रेनर की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आई है। उनकी सर्जरी हुई है और वह फिलहाल आईसीयू में हैं। जेरेमी रेनर की छाती में गंभीर चोट आई है। जेरेमी रेनर की स्थिति अभी भी ‘गंभीर लेकिन स्थिर’ बताई जा रही है। एक्टर के फैंस के साथ-साथ तमाम सिलेब्रिटीज भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं एक्टर अनिल कपूर ने भी एक्टर के ठीक होने की कामना की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेरेमी रेनर के दोस्त ने बताया कि एक्टर को जितनी गंभीर चोटें लगी हैं, उनके कारण दो सर्जरी करने की जरूरत होगी। वहीं जेरेमी रेनर का परिवार भी एक्टर को लेकर चिंता में है और पल-पल प्रार्थना कर रहा है। परिवार ने जेरेमी का इलाज कर रहे डॉक्टरों के साथ-साथ फैंस के प्यार और दुआओं के लिए भी आभार जताया है।

हाल ही में, अनिल कपूर ने भी ट्विटर पर ट्विट कर जेरेमी रेनर के ठीक होने की कामना की है। अनिल कपूर ने ट्वीट किया है, ‘जेरेमी रेनर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा हूं।’ ट्वीट के साथ अनिल कपूर ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह जेरेमी को गले लगाते नजर आ रहे हैं। जेरेमी रेनर और अनिल कपूर ने एक साथ ‘मिशन इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल’ में काम किया था। फैंस भी अनिल कपूर के कमेंट सेक्शन में उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।

Related Articles

Back to top button