ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

नाबालिग का गर्भपात करने वाले डाक्टर का क्लीनिक सील, अजाक पुलिस की कार्रवाई

भोपाल। राजधानी में अजाक थाना पुलिस ने लव जिहाद और दुष्कर्म के मामले में ज्यादती की शिकार नाबालिग का गर्भपात करने वाले डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बागसेवनिया क्षेत्र में आरोपित होम्योपैथिक चिकित्‍स के क्लीनिक को सील कर दिया है। आरोपित डाक्टर ने दुष्कर्म की एक पीडिता का गर्भपात किया था। पुलिस ने इस मामले में डाक्टर को भी आरोपित बनाया है। पुलिस मुख्‍य आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि कोलार निवासी 19 वर्षीय युवती ने अजाक थाने में दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में बताया था कि वह 2019 में 11 वीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल के बाहर आरोपित शानू पंडित उर्फ फैजल का आना-जाना था। इस दौरान आरोपित ने उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। उसे आरोपित घुमाने ले जाया करता था। इस दौरान आरोपित ने 2019 में उसे होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर आरोपित ने उसके शादी का झांसा देकर चुप करा दिया था। तब से आरोपित उसका दैहिक शोषण कर रहा था। वह उससे फीस के रुपये भी बहाना बनाकर हड़प लिया करता था। बाद में आरोपित ने उसे बताया कि वह शानू पंडित नहीं है, उसका असली नाम फैजल खान है। इस बात को लेकर युवती का उससे विवाद भी हुआ। इस दौरान आरोपित ने युवती के साथ मारपीट भी कर दी थी। उसे जातिसूचक शब्‍दों से अपमानित भी किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली थी। आरोपित ने नाबालिग रहते उसका गर्भपात भी कराया था। अजाक थाने के एसआइ बीएल मरावी ने बताया कि गर्भपात करने वाले होम्योपैथिक डाक्टर महेंद्र श्रीवास्तव के क्लीनिक को पुलिस ने गुरुवार को सील कर दिया है। उसे भी इस मामले में आरोपित बनाया जा रहा है। उसके अलावा उस पर गैरकानूनी तरीके से नाबालिग का गर्भपात करने की धाराओं में एफआइआर भी दर्ज की गई है।

 

Related Articles

Back to top button