ब्रेकिंग
Swami Avimukteshwaranand on Gen Z: सादगी और मासूमियत ने दिला दिया मंत्री से इस्तीफा, मुख्य चुनाव आयु... Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो... Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ... UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे... Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक... Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन... Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक...
विदेश

संवेदनशील ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरा एक अमेरिकी युद्धपोत

वाशिंगटन । संवेदनशील ताइवान जलडमरूमध्य से एक अमेरिकी युद्धपोत रवाना हुआ। अमेरिका ने नया दांव चला। इसे देखकर ड्रैगन तमतमा उठा। चीन और ताइवान में चल रही तनातनी के बीच गुरुवार को संवेदनशील ताइवान जलडमरूमध्य से एक अमेरिकी युद्धपोत रवाना हुआ है जिसे देखकर चीन तिलमिला उठा है। हालांकि अमेरिकी सेना इसे नियमित गतिविधि कह रही है। हाल के वर्षों में कई अमेरिकी युद्धपोत ब्रिटेन और कनाडा जैसे मित्र राष्ट्रों के युद्धपोत के साथ ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरे हैं। इससे चीन का गुस्सा भड़क उठा है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता रहा है और वहां की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को नकारता रहा है। अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा है कि आर्ले बर्क-क्लास की गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत चुंग-हून ने गुरुवार को ताइवान स्ट्रेट से पार किया है। बयान में कहा गया है कि ताइवान जलडमरूमध्य के बीच से चुंग-हून का ट्रांजिट इस बात को रेखांकित करता है कि अमेरिका इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को एक खुले और स्वतंत्र क्षेत्र के रूप में मानने को प्रतिबद्ध है।

चीन ने दृढ़ता से अमेरिका के इस कदम का विरोध किया
वाशिंगटन में चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यू ने भी एक बयान जारी किया है। उस बयान में चीन ने दृढ़ता से अमेरिका के इस कदम का विरोध किया और संयुक्त राज्य अमेरिका से आग्रह किया कि ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता को कम करने और इलाके में तनाव को बढ़ाना बंद करे। चीनी दूतावास के बयान में कहा गया है कि अमेरिकी युद्धपोत नौवहन की स्वतंत्रता के नाम पर बार-बार अपनी ताकत दिखाते हैं। यह क्षेत्र को स्वतंत्र और खुला रखने के बारे में सही कदम नहीं है।

Related Articles

Back to top button