ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान फ्रेंड्स आफ एमपी के सदस्यों को देंगे भोज

इंदौर ।   8 जनवरी को इंदौर में शुरू हो रहे इंदौर प्रवासी सम्मेलन के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर पहुंच जाएंगे। वे आज शाम 7:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सुरीनाम के राष्ट्रपति की अगवानी और स्वागत करेंगे। इसके पश्चात रात 8 बजे वे अंबर गार्डन में फ्रेंड्स आफ एमपी के सदस्यों व एनआरआइ सदस्यों को भोज भी देंगे। इस कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव शहर के जनप्रतिनिधि व अन्य करीब 400 लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान अगले 5 दिनों तक इंदौर शहर में ही रहेंगे और शहर में 3 दिन के प्रवासी भारतीय सम्मेलन के पश्चात इन्वेस्टर समिट में भी अहम भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए शुक्रवार से ही शहर में प्रवासी मेहमानों का आना शुरू हो गया है। शनिवार को भी मारीशस सहित अन्य देशों से प्रवासी भारतीय के समूह इंदौर पहुंचेंगे। प्रवासी भारतीयों को शहर के 37 होटलों में रुकवाया जा रहा है इसके अलावा आईडीए द्वारा निर्धारित होम स्टे योजना के तहत 80 से ज्यादा घरों में रुकने की व्यवस्था भी की गई है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों सड़कों पर रंग रोगन और आइलैंड की सजावट संबंधित अधिकांश कार्य पूर्ण कर ले गए हैं। आयोजन स्थल पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी का काम भी अंतिम चरण की ओर है। प्रदर्शनी स्थल पर आज सोमनाथ मंदिर की प्रतिकृति तैयार हो जाएगी, वही ओमकारेश्वर मंदिर की प्रतिकृति भी आज पूरी होगी। बिल एंड कन्वेंशन सेंटर स्थित आयोजन स्थल के पास प्रवासी भारतीयों की मदद और सहयोग के लिए विशेषण काउंटर बनाया गया हैं, जहां पर 60 लोगों की टीम दिनभर मौजूद रहेगी। यू टीम सदस्यों को कार्ड और किट ईशू करने के अलावा अन्य सभी तरह की मदद करेगी यहां पर एक हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। इसके अलावा फर्स्ट एड चिकित्सा सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर के डोम में ही एक सेपरेट काउंटर बनाया गया है, जहां पर चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी।

Related Articles

Back to top button