ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

रतलाम के जिला अस्पताल में जटिल आपरेशन, महिला के पेट से निकाली साढ़े तेरह किलो वजनी गठान

रतलाम ।  जिला अस्पताल में शुक्रवार को डाक्टरों ने जटिल आपरेशन कर नीमच जिले के जावद की वृद्ध महिला के पेट से 13 किलो 600 ग्राम वजनी गठान निकाली। सफल आपरेशन के बाद महिला व उसके स्वजन को राहत मिली व उन्होंने डाक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय गीताबाई पत्नी बद्रीलाल निवासी जावद को चार वर्ष पहले पेट में तकलीफ हुई थी। जांच कराने पर उनके पेट में गठान बताई गई थी। तकलीफ बढ़ती जा रही था। स्वजन ने पहले नीमच, फिर इंदौर, अहमदाबाद व बड़ौदा में भी डाक्टरों से इलाज कराया। दो वर्ष से ज्यादा तकलीफ रहने लगी थी। किसी भी डाक्टर को दिखाते तो वे नए सिरे से जांच कर दवाई लिख देते। दवा लेने पर कुछ दिन तबीयत ठीक रहती और फिर पेट में दर्द होने लगता। ऐसे में गीता के स्वजन को पता चला कि रतलाम के जिला अस्पताल के सर्जन डा. राजदुलानी जटिल आपरेशन कर सकते हैं। एक माह पहले उन्होंने डा. दुलानी से संपर्क कर गीताबाई का इलाज शुरू किया।डा. दुलानी ने तीन दिन पहले उनके आपरेशन का निर्णय लिया। तीन जनवरी को गीताबाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह उन्‍हें आपरेशन रूम में शिफ्ट किया गया। डा. महेश मौर्य ने गीताबाई को एनेस्थीसिया दिया। कुछ समय बाद सर्जन डा. राज दुलानी ने नर्स ममता व ज्योति के सहयोग से आपरेशन शुरू किया व गीता के पेट से गठान बाहर निकाली। इसके बाद गीता को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

पांच-छह दिन बाद देंगे छुट्टी

डा. राज दुलानी ने बताया कि गीताबाई को ब्लड प्रेशर व शुगर होने के कारण कोई डाक्टर आपरेशन की रिस्क नहीं ले रहा था। उन्होंने करीब एक माह तक उनका इलाज कर ब्लड प्रेशर व शुगर को कंट्रोल करने की कोशिश की। ब्लड प्रेशर व शुगर कंट्रोल होने पर आपरेशन किया गया। करीब डेढ़ घंटे चले आपरेशन के दौरान गठान बाहर निकाली गई। गठान के पांच टुकड़े हो गए थे। गठान बढ़ती जा रही थी व पेट फूलता जा रहा था, इसलिए आपरेशन करना जरूरी थी।

Related Articles

Back to top button