ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
उत्तरप्रदेश

सहारा व चिट फंड कंपनियों से ठगे गए लोगों ने भारत भुगतान यात्रा निकाली 

झांसी। यूपी झांसी में सहारा व विभिन्न चिट फंड कंपनियों से ठगे गए लोगों द्वारा भारत भुगतान यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने एलाइट चौराहा पर प्रदर्शन किया। उसके बाद एलाइट चौराहे से मंडलायुक्त कार्यलाय तक पैदल यात्रा निकाली। इन लोगों ने चिट फंड कंपनियों में अपना फंसा हुआ पैसा वापस करने की मांग की।

मीरा सोनी ने रोते हुए कहा कि उन्होंने जो पैसा सहारा में लगाया था वह पूरा डूब गया है। उन्होंने 5 लाख रुपए जमा किए थे। लेकिन आज तक कुछ भी वापस नहीं मिला और आज वह पैसे-पैसे के लिए मोहताज हैं। एक अन्य महिला मालती देवी ने बताया कि उनके पति ने सहारा में 10 लाख रुपए जमा किए थे और अब उनके पति का देहांत हो गया है इससे उनके लिए घर तक चलाना मुश्किल हो गया है बच्चों की फीस भी नहीं जमा कर पा रही हैं।
एडीएम संजय पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सहारा के निवेशकों को क्रमबद्ध तरीकों से पैसा लौटाया जाएगा। इसके लिए बड्स एक्ट भी पारित किया गया है। शासन द्वारा भेजे गए नोटिफिकेशन के अनुसार अधिकारी नियुक्त हैं। जल्द ही तहसील स्तर पर सभी के आवेदन लिए जाएंगे और उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button