ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव, तीन घायल

सीहोर !  जिले के इछावर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम झालकी में चुनावी रंजिश के तहत सरपंच पद का चुनाव लड़े दो पक्षों में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को संपन्न हुए पंच चुनाव के बाद शुक्रवार को इन दोनों पक्षों में एक बार फिर उग्र विवाद हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्‍थर बरसाए। करीब आधा घंटा तक चली इस पत्‍थरबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचों के लिए हुए चुनाव में हार-जीत को लेकर पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के लोगों में विवाद हो गया और पथराव हुआ। इसमें पूर्व सरपंच गुटके तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में वर्तमान सरपंच गुट के 10 लोगों पर पथराव, बलवा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक पथराव के वीडियो की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। उक्त पथराव पर कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि पथराव दोनों पक्षों से किया गया है एवं सुनियोजित ढंग से इस घटना को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि ग्राम झालकी में सरपंच पद के लिए हुए जून-जुलाई में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत विवाद हुआ था, जिसे पुलिस बल द्वारा भारी मशक्कत के बाद काबू किया गया था।

Related Articles

Back to top button