ब्रेकिंग
Bigg Boss 18: मैं जो लाऊंगा वो भागेगी नहीं- अब सलमान खान का रिश्ता कराएंगे अनिरुद्धाचार्य! Women’s T20WC: भारत और पाकिस्तान ने लिया बड़ा फैसला, इस वजह से टीम में किए 1-1 बदलाव iPhone पर डबल टैप करके डाउनलोड करें Instagram और YouTube वीडियो, आसान है तरीका उपांग ललिता व्रत कल, इस सरल विधि से करें पूजा, जानें शुभ तिथि से लेकर पारण तक सबकुछ पाकिस्तान में जारी रहेगा इमरान के समर्थन में प्रदर्शन, सीएम गंडापुर हैं लापता करवा चौथ पर चेहरा करेगा ग्लो, आज से ही अपना लें ये टिप्स भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मुहिम जारी, महावीर विहार में नियम विरुद्ध निर्माणों पर चला बुलडोजर रेल मंत्री से सिंधिया बोले ग्वालियर से कोटा तक बुलेट ट्रेन की रफ्तार में लाइन पहुंचाएं स्कूटी सवार युवक को डंपर ने रौंदा, धड़ से अलग हुआ सिर, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव 25 किमी पैदल चलकर जवानों ने अबूझमाड़ में 31 नक्सलियों को मारा, 16 पर था 1.30 करोड़ का इनाम

देवास-भोपाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने कई गाड़‍ियां फोड़ी

देवास। देवास-भोपाल हाईवे पर बायपास चौराहे से कुछ ही दूर स्थित निजी स्कूल के पास दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। खताम्ब निवासी युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। इसके बाद से यहां से गुजर रहे कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान भोपाल रोड पर लंबा जाम भी लगा।

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह निवासी खटाम्बा के घर पर पूजन व पारिवारिक आयोजन था। सुबह वह किसी कार्य से देवास आ रहा था। तभी सीआईए स्कूल के सामने ट्रक ने चपेट में लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान हाईवे से निकल रहे बस-ट्रक में भी लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। जाम से भोपाल रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

आए दिन हादसे होते हैं यहां

सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। काफी देर बाद ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया गया। बाद में युवक का शव जिला अस्पताल लाया गया। बता दें कि इस रोड पर आए दिन बड़े हादसे होते रहते हैं।

शनिवार को हादसे के काफी देर बाद तक एंबुलेंस नहीं आने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया। दूसरी तरफ तोड़फोड़ के दौरान बस और ट्रक में सवार लोगों को चोट लगने की जानकारी सामने नहीं आई है। बसों के अंदर बड़ी संख्या में फेंके गए पत्थर मिले हैं।

Bigg Boss 18: मैं जो लाऊंगा वो भागेगी नहीं- अब सलमान खान का रिश्ता कराएंगे अनिरुद्धाचार्य!     |     Women’s T20WC: भारत और पाकिस्तान ने लिया बड़ा फैसला, इस वजह से टीम में किए 1-1 बदलाव     |     iPhone पर डबल टैप करके डाउनलोड करें Instagram और YouTube वीडियो, आसान है तरीका     |     उपांग ललिता व्रत कल, इस सरल विधि से करें पूजा, जानें शुभ तिथि से लेकर पारण तक सबकुछ     |     पाकिस्तान में जारी रहेगा इमरान के समर्थन में प्रदर्शन, सीएम गंडापुर हैं लापता     |     करवा चौथ पर चेहरा करेगा ग्लो, आज से ही अपना लें ये टिप्स     |     भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मुहिम जारी, महावीर विहार में नियम विरुद्ध निर्माणों पर चला बुलडोजर     |     रेल मंत्री से सिंधिया बोले ग्वालियर से कोटा तक बुलेट ट्रेन की रफ्तार में लाइन पहुंचाएं     |     स्कूटी सवार युवक को डंपर ने रौंदा, धड़ से अलग हुआ सिर, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव     |     25 किमी पैदल चलकर जवानों ने अबूझमाड़ में 31 नक्सलियों को मारा, 16 पर था 1.30 करोड़ का इनाम     |