ब्रेकिंग
जबलपुर: रिपेयरिंग के दौरान भरभराकर गिरा 50 साल पुराना जर्जर मकान; मजदूरों को पहले ही हो गया था अंदेश... सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़े वन्यजीव: 90 बाघ, 300 तेंदुए और 5600 बायसन! जानिए TPF कैसे कर रही जंगल ... एमपी के जंगलों की सुरक्षा में लगेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया 'पेंच एडवां... इंदौर में बैंककर्मी पलक मर्डर केस का खौफनाक खुलासा! शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने घोंटा गला, फिर... रायसेन में राकेश लोधी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! मौसेरे भाई की रंजिश में गलतफहमी का शिकार हुआ बेक... मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की किसानों से मुलाकात, दिया ... रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या! घर के बाहर टहलते समय हुआ हमला, इलाके मे... भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन! कृषि मंत्री से बातचीत बेनतीजा, सड़कों पर रात भर डटे रहे किसान; कई ... शाजापुर में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! 25 दिन बाद खुला दुल्हन का सच, महिला नहीं किन्नर निकली गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा...
देश

  कर्तव्य पथ पर राष्‍ट्रपति और पीएम के लिए तैयार होगा वीवीआइपी जोन

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर कर्तव्‍य पथ के मानसिंह मार्ग को अभेद्य किले में तब्‍दील कर दिया गया है। परेड की तैयारियों के दौरान कर्तव्‍य पथ का यह जोन सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवदेनशील है। गुरुवार को इस इलाके में आमजन के प्रवेश को बंद कर दिया गया है। 26 जनवरी तक के लिए यह मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। यहां वीवीआइपी लोगों के लिए बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। यह पूरा इलाका एसपीजी के अधीन है। इस इलाके की सुरक्षा रणनीति एसपीजी और पीएम सुरक्षा की टीम तैयार कर रही हैं। इस वीवीआइपी जोन का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधीन अशोक गौतम कंपनी कर रही है। इस जोन में सेना और एसपीजी के अलावा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग और कंपनी के कुछ खास कर्मचारियों की जाने की अनुमति है। सेना के डाग स्क्वायड और बम निरोधक दस्‍ते की टीम चप्‍पे-चप्‍पे पर नजर रख रही है। इस मार्ग पर केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ सेना और एसपीजी के जवान निगरानी कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button