ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
व्यापार

विदेशी निवेशकों ने निकाले 5,900 करोड़, चीन-यूरोप में कर रहे निवेश

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने जनवरी के पहले सप्ताह में शेयर बाजार से 5,900 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। पिछले 11 दिनों से लगातार इन निवेशकों ने कुल 14,300 करोड़ रुपये निकाले हैं। हालांकि, दिसंबर में 11,119 करोड़ और नवंबर में 36,239 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।पिछले साल एफआईआई ने भारतीय बाजार से कुल 1.21 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। जानकारों का कहना है कि भारतीय बाजार इस समय महंगा है।

यहां से निकाली गई रकम चीन और यूरोप जैसे कम प्रदर्शन वाले बाजारों में लगाई जा रही है। ये बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के अलावा ताइवान और इंडोनेशिया से भी एफआईआई ने पैसे निकाले हैं।वहीं, बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का कुल बकाया ऊर्जा उत्पादन कंपनियों पर जनवरी में करीब 50 फीसदी घटकर 62,681.68 करोड़ रुपये पहुंच गया। 2021 में इसी महीने में यह 1.21 लाख करोड़ रुपये था।

जानकारों की मानें तो सरकार के उठाए कदमों से बकाया घटा है।भारत 12-13 जनवरी को वैश्विक दक्षिण की आवाज शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। वर्चुअली आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में वैश्विक दक्षिण सहित विकासशील देशों को अपने मुद्दों, चिंताओं और प्राथमिकताओं को रखने का मौका मिलेगा। इसमें हिस्सा लेने के लिये 120 देशों को आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन का मुख्य विषय यूनिटी आफ वॉयस, यूनिटी आफ पर्पज’ है। उधर, सम्मेलन में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि इस जो मुद्दे उठाए जाने हैं, उन्हें लेकर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख पहले से ही काफी मुखर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button