ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मनोरंजन

बेटी न्यासा संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं काजोल, देसी अंदाज देख हैरान हुए यूज

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन को अक्सर बोल्ड आउटफिट में स्पॉट किया जाता है और इसी की वजह से कई बार यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते नजर आते हैं। अब हाल ही में न्यासा देवगन अपनी मां काजोल के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं थीं। इस दौरान वह एथनिक सलवार सूट में नजर आईं। यह देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए और एक बार फिर से न्यासा के कपड़ों को लेकर नेटिजन्स अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए।

जब न्यासा सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं तो वह व्हाइट कलर के फुल स्लीव सलवार सूट में दिखाई दीं। साथ ही उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी टीमअप किया था। वहीं अभिनेत्री काजोल फ्लोरल कुर्ते में थीं और सनग्लासेज पहने नजर आईं। पैपराजी पेज वायरल भयानी से इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया गया है, उसमें माथे पर टीका लगाए न्यासा को फूलों के साथ पूजा की थाली हाथ में लेकर काजोल के आगे चलते देखा जा सकता है। इस दौरान काजोल कार में बैठने से पहले लोगों का अभिवादन भी करती दिखाई दीं।

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “इनका भी कुछ पता नहीं चलता, दो दो रूप, मां-बाप के साथ पूरे कपड़ों में और बाहर दोस्तों के साथ हाफ कपड़े।” एक ने लिखा, ‘मुझे हंसी क्यों आ रही है?’ इसी तरह से दूसरे यूजर ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘पू बनी पर्वती’, अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘चेहरा देखकर लगता है पूरे कपड़े पसंद नहीं हैं।’ हालांकि कई यूजर्स तारीफ भी करते दिखाई दिए।

 

Related Articles

Back to top button