ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

मांडू पहुंचे प्रवासी भारतीय, बोले यह वर्ल्ड क्लास हेरिटेज सिटी है

मांडू ।     मांडू आकर हमें ऐसा लगा जैसे यहां इतिहास फैला पड़ा हो। हमारे नजरिए से यह वर्ल्ड क्लास हेरिटेज सिटी है। मांडू वेल मेंटेंड और हाइजिनिक सिटी भी लगी। यहां की आबोहवा सुकून देती है। आने वाले समय में मांडू दुनिया का एक बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा मुझे ऐसा आभास हो रहा है। यह बात इंदौर प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने आए दुबई के सुधन दास और कुवैत के गंगाधर ने मांडू भ्रमण किए यह दोनों मूल रूप से भारत के कर्नाटक राज्य के उडुपी शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व में शक्तिशाली देशों की गिनती में शुमार हो गया है और हमें यह कहने में गर्व होता है कि हम भारतीय हैं। विदेशी लोगों का नजरिया भी भारतीय मूल के लोगों के प्रति आप बदला है।

मांडू को विश्व स्तर पर करेंगे प्रमोट

दोनों ही प्रवासी भारतीय मेहमानों ने कहा कि मांडू की हमें यह जानकर हैरानी हुई कि यहां केंद्रीय पुरातत्व विभाग के 71 और राज्य पुरातत्व विभाग के 14 स्मारक हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य भी अद्भुत है। यहां इतिहास फैला पड़ा है, हमने यहां टूरिस्ट गाइड नितिन पाल से यहां के वाटर स्ट्रक्चर की जानकारी ली, जो अद्भुत है। हम हमारी सोसाइटी मैं इस बात की चर्चा करेंगे और इंदौर से लगे मांडू को विश्व स्तर पर प्रमोट करने का प्रयास करेंगे।

मेहमान नवाजी से अभिभूत है मन

सुधन दास और गंगाधर के साथ उनका पूरा परिवार भी मांडू भ्रमण कर रहा है। इंदौर में उनका जो स्वागत और सत्कार हुआ उससे मन अभिभूत है। मांडू आने के बाद यहां स्थानीय संस्कृति के अनुरूप स्वागत हुआ और मेहमान नवाजी हुई। इसके लिए हम सभी का शुक्रिया करते हैं।

वर्ल्ड हेरिटेज सिटी बनना चाहिए

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी मिली है कि यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज की संभावित सूची में मांडू शामिल है। यहां इस बात को लेकर पूरे प्रयास होने चाहिए। विश्व स्तर पर हम यह प्रयास करेंगे कि मांडू वर्ल्ड हेरिटेज सिटी जल्दी से जल्दी बने। आज हमने यहां रानी रूपमती का महल और जहाज महल देखा है, इतिहास जान सुखद अनुभव मिला।

मांडू आते रहने का किया वादा

सभी प्रवासी भारतीयों ने मांडू भ्रमण के पश्चात यहां से महेश्वर की तरफ अपना रुख किया। उन्होंने कहा कि जितना सुंदर इंदौर का सत्कार लगा उतना ही सुंदर मांडू का इतिहास लगा। हम इस बात का वादा करते हैं कि जब भी अपने देश आएंगे। कुछ समय मांडू के लिए निकालेंगे। कोशिश करेंगे कि कम से कम एक या दो रातें यहां बिताएं। टूरिस्ट गाइड नितिन पाल ने उन्हें मांडू के इतिहास की जानकारी दी मांडू में आगवानी राघवेंद्र सिंह ने की।

Related Articles

Back to top button