ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
देश

 अब राहुल के बाद यात्रा पर निकले दो कुमार, प्रशांत व नीतीश

मोतिहारी/पूर्वी चंपराण । अब राहुल गांधी के बाद प्रशांत किशोर और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी जनसंपर्क अभियान के तहत यात्रा पर निकले हुए हैं। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं तो सीएम नीतीश भी समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं जबकि सक्रिय राजनीति में जमीन तलाश रहे प्रशांत किशोर जन सुराज अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान पर निकले हुए हैं। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तीखा तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी बड़े लोग हैं और उन्‍हें सड़क पर चलने का रिकॉर्ड नहीं बनाना है। चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बनने की राह पर बढ़ रहे प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी अगुवाई में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तीखा तंज कसा है। कुमार अपने गृह राज्य बिहार में जन सुराज अभियान के तहत इन दिनों ‘पदयात्रा’ कर लोगों की नब्‍ज टटोल रहे हैं। इस अभियान के तहत प्रशांत किशोर से मोतिहारी पहुंचे। यहां उनसे उनकी और राहुल गांधी की यात्रा के बीच किसी तरह की समानता होने को लेकर जुड़ा मीडिया ने सवाल पूछा था इसके जवाब में पीके ने कहा कि वह (राहुल गांधी) बहुत बड़े आदमी हैं मेरी यात्रा की उनसे कोई तुलना ही नहीं है। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और राहुल गांधी बहुत बड़े आदमी हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा प्रयास कर रहे हैं। पीके ने अपनी पदयात्रा के बारे में कहा कि मैं जो पदयात्रा कर रहा हूं उसमें किलोमीटर कोई महत्व नहीं रखता है। मैंने कोई दिन भी तय नहीं किया है। मेरे लिए यह यात्रा समाज को निचले स्तर पर समझने का प्रयास है और उसका समाधान भी लोगों के माध्यम से ही निकालना है। बता दें कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी इन दिनों समाधान यात्रा के तहत प्रदेश की यात्रा पर हैं। प्रशांत किशोर ने राहुल पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि सड़क पर चलने का मुझे ओलंपिक रिकॉर्ड नहीं बनाना है न ही मुझे यह दिखाना है कि मैं कितना ‘फिट’ हूं। मुझे जनता की समस्या को समझना है इसलिए मेरी यात्रा की उनसे कोई तुलना ही नहीं है।

राहुल गांधी की यात्रा हरियाणा पहुंची
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी शनिवार को हरियाणा के कांबोपुरा गांव में थोड़ी देर कबड्डी मैच देखने का लुत्‍फ उठाया। राहुल के साथ बॉक्सर विजेंद्र सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी यात्रा में भाग लिया। गांव कोहंड से शुरू हुई यात्रा शाम करीब पांच बजे शहर में प्रवेश हुई और साढ़े छह बजे आतिशबाजी के साथ एनडीआरआई चौक पर संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button