ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
मनोरंजन

शो के सेट पर अपने पापा से भिड़ीं निमृत कौर

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में फैमिली वीक चल रहा है। घर में सभी प्रतिभागियों के परिवार के सदस्य एक-एक करके आ रहे हैं और सभी घरवालों के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं, अब घर में निमृत कौर अहलूवालिया के पिता गुरदीप सिंह भी अपनी बेटी की हिम्मत बांधने आ चुके हैं। गुरदीप सिंह ने शो में आते ही अपनी बेटी को गले लगाया और खूब सारा प्यार बरसाया। इस दौरान दोनों के बीच बेहद प्यारी बॉन्डिंग नजर आई, लेकिन आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच तकरार भी देखने को मिलने वाली है। नेशनल टीवी पर निमृत कौर और उनके पापा के बीच बहस हो जाएगी। इस दौरान निमृत फूट-फूटकर कर रोएंगी और अपने पापा से शिकायत करती हुई नजर आएंगी।

दरअसल, ‘बिग बॉस 16’ के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि गुरदीप सिंह अपनी बेटी निमृत को मंडली से दूर होकर खेलने की बात कह रहे हैं। निमृत और उनके पापा के बीच मंडली के बारे में बातचीत चल ही रही थी कि इस दौरान गुरदीप सिंह बोलते हैं कि साजिद ने स्टेन को क्यों कहा कि वह एक समय आने पर धोखा देगी। तुम्हें मंडली के बाहर भी देखना चाहिए। इस पर निमृत कौर भड़क जाती हैं।

पापा की बातों को सुनकर निमृत कौर को अच्छा नहीं लगता है और वह वहां से उठकर जाने लगती हैं। इसके बाद निमृत का गुस्सा फुट पड़ता है और वह नेशनल टीवी पर ही अपने पापा से लड़ बैठती हैं। निमृत कहती हैं कि दुनिया के माता-पिता अपने बच्चों को कहते हैं वाओ, लेकिन आप हमेशा मुझे नीचा दिखाते हैं।

बिग बॉस के घर में निमृत कौर अहलूवालिया मजबूत प्रतिभागी हैं, लेकिन वह हमेशा मंडली में ही खेलती हुई नजर आई हैं। इस मंडली में साजिद खान, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, सुंबुल तौकीर खान और निमृत कौर हैं। वहीं, वीकेंड का वार एपिसोड में खुद शो के होस्ट सलमान खान भी निमृत कौर को अलग से खेलने की सलाह दे चुके हैं। यही बात अब उनके पिता ने भी कही, लेकिन मंडली के बारे में सुनकर निमृत को अच्छा नहीं लगा। अब यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा कि निमृत अपनी मंडली के साथ खेल खेलती हैं या फिर वह पिता और सलमान खान की सलाह के बाद अलग अवतार में दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button