ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

रतलाम के पास ट्रेन की चपेट में आने से पंजाब के युवक की मौत, आरपीएफ जवान पर धक्का देने का आरोप

रतलाम  ।   दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर रतलाम के निर्माणाधीन सुभाष नगर रेलवे ब्रिज के पास पंजाब के अमृतसर जिले के युवक की मौत हो गई। इसे लेकर आरपीएफ जवान पर युवक को ट्रेन के सामने धक्का देने का आरोप लगा है। वहीं, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रतलाम स्टेशन और ट्रेन से उतरे वडोदरा के आरपीएफ जवान पर धक्का देने का आरोप लगा है। वह लोगों से बचकर भाग रहा है। एक व्यक्ति उसे पकड़ने का कह रहा है। दीनदयाल नगर पुलिस व आरपीएफ जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 35 वर्षीय जिशेन उर्फ अजीत सिंह व उसका साथी 33 वर्षीय सुखदेव सिंह निवासी रामतीर्थ, अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई से अमृतसर जा रहे थे। दोनों शराब के नशे में थे। रतलाम के सुभाष नगर रेलवे ब्रिज के पास आउटर पर ट्रेन रुकी थी। तभी दोनों ट्रेन से उतरे, इसी बीच अजीत सिंह दूसरे ट्रैक पर चला गया और सामने से आई ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद ट्रेन आगे बढ़ी और दो से तीन मिनट बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची।। तभी ट्रेन में सवार आरपीएफ जवान और यात्री उतरने लगे। प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति चिल्लाने लगा कि इस जवान को पकड़ो, इसने यात्रियों को धक्का दे दिया है। वहीं, इसका वीडियो भी लोग बनाने लगे।

प्लेटफार्म पर होता रहा हंगामा

उधर, जवान अपने ऊपर लग रहे आरोप सुनकर चौंक गया व लोगों से बचने के लिए भागने लगा। तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और आरोप लगाने लगे इसने धक्का दिया है। इससे प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया व हंगामा होने लगा। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उस जवान को थाने ले गए । वहीं, दीनदयाल नगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और अजित सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया। उसके स्वजन को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि वास्तविक घटना क्या है।

साथी घबराकर ट्रेन में सवार होकर चला गया

अजीत सिंह का साथी सुखदेव घटना को लेकर घबरा गया तथा न तो मौके पर रुका न ही स्टेशन पर। वह ट्रेन में सवार होकर चला गया। आरपीएफ ने उसकी खोजबीन की व उसे कोटा स्टेशन पर उतारा। उसे रतलाम लाया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी सुनील पाटीदार ने बताया कि एक व्यक्ति की ट्रेन एक्सीडेंट में मौत होने की सूचना मिली है, जांच की जा रही है। वहीं, इस संबंध में जो वीडियो वायरल हुआ है उसकी भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button