ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

जब इंदौर के सुपर कॉरिडोर की तुलना अमेरिका की सड़कों से की तो मेरी हंसी उड़ाई

इंदौर। उद्योगों के लिए बनाए लैंड बैंक में 2 लाख एकड़ भूमि मौजूूद है। साथ ही 25 हजार मेगावॉट से अधिक बिजली की उपलब्धता भी है। यहां तक कि दिल्ली की मेट्रो रेल भी मध्यप्रदेश की बिजली से चलती है। पानी की भी कोई कमी नहीं। औद्योगिक शांति है। डाकुओं का आतंक भी खत्म हो गया। ब्यूरोक्रेसी के साथ मंत्रीगण भी उपलब्ध लगाने में सहयोग कर रहे हैं। मैं भी सदैव उद्यमियों और निवेशकों के लिए उपलब्ध हूं। इंदौर के सुपर कॉरिडोर को अमेरिका की सड़कों से बेहतर बताया था तब मेरी हंसी उड़ाई मगर इंदौर आए प्रवासियों ने भी उसकी प्रशंसा की।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित दिग्गज कारोबारियों टाटा बिड़ला गोदरेज अंबानी रिलायंस समूह के प्रतिनिधियों ने भी मध्यप्रदेश की प्रशंसा की। वहीं मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे मध्यप्रदेश के सीईओ के रूप में सदैव उपलब्ध हैं। मध्य प्रदेश में 11 जलवायु क्षेत्र हैं। देश की खाद्य राजधानी के रूप में उभरा है। पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाओं को हम देख रहे। चाहे वाईल्ड लाईफ टूरिज्म हैरिटेज टूरिज्म या धार्मिक पर्यटन। मध्यप्रदेश के अनेक पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पालपुर कूनों में चीतों को बसाने का कार्य सफल हुआ। फरवरी माह से पर्यटक इन्हें देख सकेंगे। मध्यप्रदेश चीता राज्य बनने के पहले टाईगर लैपर्ड और क्रोकोडाइल राज्य भी बन चुका है। उज्जैन में श्री महाकाल लोक और शिव सृष्टि के दर्शन के लिये पर्यटकों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। समिट में आये अतिथि उज्जैन का भ्रमण अवश्य करें।  आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम ने कहा कि मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति प्रदेश को निवेश की दृष्टि से सभी रूप से उपयुक्त बनाती है।
मैंने टूटा-फूटा इंदौर देखा… अब स्वच्छ
और विकसित
फोर्स मोटर्स के अभय फिरोदिया ने कहा कि उनका मध्यप्रदेश से 35 सालों से संबंध है। मगर पहले उन्होंने इंदौर को ही टूटा-फूटा देखा जो अब स्वच्छ और विकसित हो गया है। बीते 20 सालों में मध्यप्रदेश पूरी तरह से बदल गया। वरना पहले ना बिजली-पानी और ना रास्ते उपलब्ध थे।
इंदौर के जमाई बिड़ला ने प्रदेश को बताया
अपनी कर्म भूमि
बिडला समूह के कुमार मंगलम् बिडला ने कहा कि उनके ग्रुप का भी मध्यप्रदेश से पुराना नाता है। यह हमारी जन्म भूमि न सही मगर कर्म भूमि जरूर है। प्रदेश में 25 हजार से ज्यादा लोग हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उल्लेखनीय है कि कुमार मंगलम् की शादी इंदौर में ही हुई लिहाजा वे यहां के जमाई भी कहलाते हैं।

Related Articles

Back to top button