ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

तीन तलाक का इंदौर में अनोखा मामला, सब्जी मंडी में तलाक तलाक तलाक बोल कर तोड़ा पत्नी से रिश्ता

इंदौर: इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता को उसके पति ने बीच बाजार तीन बार तलाक कहकर निकाह तोड़ दिया। दंपति निकाह के कुछ दिन बाद से ही अलग रह रहे थे। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल पूरा मामला सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहा महिला बाजार में सब्जी खरीदने गई थी। तभी पति बीच बाजार में ही विवाद करने लगा और तलाक तलाक तलाक कहकर उसे तलाक दे दिया। जिसकी शिकायत महिला द्वारा सेंट्रल कोतवाली थाने में की गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2018 में उसकी शादी एहसान से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लग गए। 1 साल बाद ही उसे घर से निकाल दिया गया। वह अपने पिता के घर रह रही है। तभी से दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में केस भी चल रहा है। जब वह बाजार सब्जी खरीदने जा रही थी, तभी उसका पति उर्दू मैदान पुल के नजदीक पहुंचा और विवाद किया। विवाद के दौरान ही उसने अपनी पत्नी को तलाक तलाक तलाक कह दिया। फिलहाल पुलिस ने पति एहसान अंसारी निवासी तंजीम नगर खजराना के खिलाफ तीन तलाक का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button