ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
उत्तरप्रदेश

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर मड़वा गांव के पास बृहस्पतिवार को एक युवक ट्रेन से गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मड़वा क्रासिंग पर तैनात रेलवे कर्मचारी की सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बसहिया गांव के टोला नौडियाहव निवासी अनिल कुमार यादव (21) बृहस्पतिवार सुबह घर निकलकर दिल्ली जाने के लिए शोहरतगढ़ स्टेशन से गोंडा जाने वाली डेमो में बैठा। ट्रेन शोहरतगढ़ स्टेशन से जैसे ही मड़वा गांव के समीप पहुंची, तभी युवक ट्रेन से गिर गया और ट्रेन के पहिए के नीचे चला गया। उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए युवक का शव भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button