ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा ने किया अगली फिल्म का एलान

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में वह पुलिस वाले के किरदार में नजर आ सकते हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्टर साझा कर अपनी अगली फिल्म का एलान किया है। इस फिल्म के लिए विजय देवरकोंडा ने फिल्म ‘जर्सी’ फेम निर्देशक  गौतम नायडू तिन्नानुरी से हाथ मिलाया है। हालांकि, इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है। इसे ‘वीडी12’ यानी विजय देवरकोंडा की 12वीं फिल्म कहा जा रहा है।
विजय देवरकोंडा ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। साझा किए गए पोस्टर में विजय का चेहार साफ नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, वह पुलिस अफसर की वर्दी पहने देखे जा सकते हैं। इसके अलावा पोस्टर में पानी के बीच जलता हुआ जहाज नजर आ रहा है। पोस्टर देखकर लग रहा है कि विजय की यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर होगी। पोस्टर के साथ विजय देवरकोंडा ने लिखा है, ‘द स्क्रिप्ट। द टीम। मेरी अगली फिल्म।

विजय के इस पोस्ट पर यूजर्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इंतजार है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट अन्ना। अर्जुन रेड्डी के बाद यह आपके लिए बेस्ट सलेक्शन साबित होगी।’ एक यूजर ने लिखा, ‘एडवांस में बधाई भाई। यह फिल्म सुपरहिट होगी। 200 करोड़ से ज्यादा कमाएगी।’ हालांकि, कुछ यूजर्स ‘लाइगर’ का नाम लेकर विजय को ट्रोल करते भी नजर आए। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें सलाह देते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, ‘प्लीज ओवरकॉन्फिडेंट रहना बंद करिए। हम आपके प्रयासों की सराहना करते हैं, लेकिन आपका घमंड पसंद नहीं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रियल लाइफ में ओवरएक्टिंग करना बंद करिए। तभी आप सफल होंगे।’

बात अगर विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘जन गण मन’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अब तक के सबसे अलग किरदार में नजर आएंगे। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का निर्माण चार्मी कौर, वामसी पेडिपल्ली कर रहे हैं। जेजीएम (जन गण मन) को हिंदी तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ 3 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button